
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच दिखी शाहीर शेख की पत्नी, क्या छिपा रहीं बेबी बंप?
AajTak
शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हैं. काफी समय से खबरें आ रही हैं कि रुचिका प्रेग्नेंट हैं और शाहीर संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही हैं. इतना ही नहीं बताया गया था कि यह जोड़ी अपने माता-पिता के रोल निभाने के लिए काफी उत्साहित है.
शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हैं. काफी समय से खबरें आ रही हैं कि रुचिका प्रेग्नेंट हैं और शाहीर संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही हैं. इतना ही नहीं, बताया गया था कि यह जोड़ी माता-पिता का रोल निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं. प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच रुचिका कपूर को अपनी दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन में देखा गया. इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें रुचिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने एकता कपूर, शोभा कपूर और क्रिस्टल डीसूजा सहित अन्य सेलेब्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं.More Related News













