
प्रेग्नेंट हैं 66 साल की नीना गुप्ता? विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में दिखा बेबी बंप! बोलीं- अच्छा लग रहा है
AajTak
66 साल की नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं, जब वो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में नजर आईं. एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में साफ किया कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं.
क्या नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं? वो भी 66 की उम्र में? ऐसे सवालों की सोशल मीडिया पर बौछार सी आ गई थी. नीना एक एक साड़ी लुक ने यूजर्स को हैरान कर दिया था. इस अफवाह की आंच नीना तक भी पहुंची, जिसे सुनकर उन्हें तो मजा ही आ गया. नीना ने अपने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए इस गलत ही बताया. नीना के कहा कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं.
मां बनने वाली हैं नीना?
नीना ने बज को क्लियर करते हुए साफ कहा कि 66 साल की उम्र में वो किसी बच्चे की उम्मीद नहीं कर रही हैं. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने अपने खास मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया और बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा कि- बस यही बाकी था, मेरी असली जिंदगी की ‘बधाई हो’.
नीना ने आगे कहा- कोई ‘बधाई हो’ मोमेंट नहीं है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. सच ये है कि उस इवेंट में मेरी साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था, इसलिए मैं थोड़ी भारी दिख रही थी. फिर हंसते हुए उन्होंने कहा- लेकिन मुझे अच्छा लग रहा है कि मेरी उम्र में भी लोग मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें कर रहे हैं. इससे लगता है कि हमारा समाज बदल रहा है.
प्रेग्नेंसी की अफवाहें क्यों शुरू हुईं?
प्रेग्नेंसी की ये चर्चा तब शुरू हुई जब नीना गुप्ता में हैदराबाद में हुए विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं. उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिए. वो आइवरी साड़ी के साथ मैच किए हॉल्टर नेक ब्लाउज में बेहद स्टनिंग लगीं. इसके बाद जैसे ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए, कुछ लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि उनके पेट पर बेबी बंप जैसा दिख रहा है. बस यहीं से प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैल गईं.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












