
प्रियंका के फिलिस्तीन लिखे बैग की पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने की तारीफ, कहा- हमारे यहां ऐसा साहस नहीं
AajTak
पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने लिखा, 'जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं, यह शर्म की बात है कि आज तक किसी पाकिस्तानी संसद सदस्य ने ऐसा साहस नहीं दिखाया है.'
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची थीं. उनके इस कदम की अब पाकिस्तान में भी तारीफ हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हसन चौधरी ने प्रियंका गांधी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.
क्या बोले फवाद चौधरी
पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने लिखा, 'जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं, यह शर्म की बात है कि आज तक किसी पाकिस्तानी संसद सदस्य ने ऐसा साहस नहीं दिखाया है.'
संसद पहुंची थीं प्रियंका गांधी
बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन और एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक ऐसे हैंडबैग को लेकर संसद पहुंची जिस पर "फिलिस्तीन" लिखा हुआ था. कांग्रेस महासचिव और वायनाड़ से सांसद प्रियंका ने गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं.
प्रियंका गांधी जिस बैग को संसद लेकर पहुंची उस "फिलिस्तीन" (Palestine) लिखा था और इसमें तरबूज जैसे फिलिस्तीनी भी प्रतीक थे, जिसे फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है. तरबूज फिलिस्तीनी संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है. फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अक्सर कटे हुए तरबूज की तस्वीर और इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल प्रियंका गांधी लगातार फिलिस्तीन और गाजा में पीड़ितों के लिए आवाज उठा रही हैं. इसी साल अक्टूबर में हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग को एक साल पूरे होने पर भी प्रियंका गांधी ने इजराइल पर निशाना साधा था. गाजा में बढ़ती मौतों के बीच प्रियंका ने इजराइल पर हमला बोला था. गाजा पर हर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए प्रियंका ने कहा था कि 7,000 लोगों की हत्या के बाद भी और हिंसा का सिलसिला नहीं रुका है. इनमें 3,000 मासूम बच्चे थे. वायनाड में चुनाव लड़ते समय भी लगातार प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






