
'प्रियंका आपकी सबसे अच्छी सांसद साबित होंगी, मैं भाग्यशाली की वह मेरी बहन है', वायनाड में बोले राहुल गांधी
AajTak
वायनाड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वह क्षेत्र में रोजगार की कमी के मुद्दे को हल करेंगी और वायनाड में नई सड़कें बनाई जाएंगी. उन्होंने कहा,
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को केरल के वायनाड में एक जनसभा को संबोधित किया. वायनाड सीट से उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने मनंतवड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल वायनाड के लोग ही समझते हैं कि उनके भाई राहुल गांधी सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं.
रविवार को प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव लड़ने का फैसला करके राजनीति में कदम रखा है.
नलिनी का भी किया जिक्र
राहुल गांधी ने भी रैली को संबोधित किया और लोगों से कहा कि प्रियंका गांधी उनके लिए "सबसे अच्छी संभावित सांसद" होंगी. उन्होंने कहा, '.मैं भाग्यशाली हूं कि वह मेरी बहन हैं. अब, आप भी भाग्यशाली हैं कि वह मेरी बहन हैं... वह आपकी बहन की तरह, आपकी मां की तरह, आपकी बेटी की तरह होंगी... इसलिए मुझे विश्वास है कि अब आपको सबसे अच्छी सांसद मिल सकती है.'
यह भी पढ़ें: वायनाड में प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार शुरू, महिलाओं और आदिवासियों के मुद्दे प्राथमिकता पर प्रियंका की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हर जगह आप हिंसा, गुस्सा देखते हैं जिससे लोग मानवता भूल जाते हैं. प्रियंका गांधी उस लड़की से मिलने गईं जो उनके पिता की हत्या के मामले में दोषी थी. प्रियंका ने मुझे बताया कि उसे नलिनी को देखकर बुरा लगा. जिस लड़की को उसके पिता की हत्या में दोषी ठहराया गया था, प्रियंका ने जाकर उससे मुलाकात की और कहा कि वह उसके लिए दुखी है.'
प्रियंका गांधी बोलीं- लोगों के लिए बेहतर की जाएंगी सुविधाएं

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






