
प्रिगोझिन नहीं ये शख्स पुतिन का सबसे बड़ा दुश्मन, फ्लाइट कांड में बची थी जान, 8 का हो चुका है खात्मा!
AajTak
एलेक्सी नवेलनी रूस के बड़े विपक्षी नेता और वकील हैं. वे रूस में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई कैंपेन चलाते रहे हैं. 2011 में सबसे पहले उन्होंने पुतिन की पार्टी के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था. उनका आरोप था कि पुतिन की पार्टी ने संसदीय चुनाव में धांधली की थी. इस आरोप के बाद उन्हें 15 दिनों के लिए जेल में डाल दिया गया था. इसके बाद वे कई बार जेल भी जा चुके हैं.
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में गृहयुद्ध के संकट को 24 घंटे में ही टाल दिया. यूक्रेन से युद्ध के बीच इस संकट को टालने में व्लादिमीर पुतिन ने अपने दोस्त बेलारूस के राष्ट्रपति का सहारा लिया. लारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता के बाद वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने लड़ाकों को पीछे हटाने का फैसला किया.
प्रिगोझिन कभी पुतिन के सबसे 'वफादार' माने जाते थे, लेकिन यूक्रेन से युद्ध के बीच वे पुतिन के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक बन गए. हालांकि, लुकाशेंको की मध्यस्थता में हुए इस समझौते के तहत प्रिगोझिन अब बेलारूस में रहेंगे. माना जा रहा है कि पुतिन अपने नए दुश्मन पर काफी हद तक काबू पाने में सफल हुए हैं. ये पहली बार नहीं है, जब पुतिन का दबदबा इस तरह देखने को मिला. इससे पहले भी वे कई बार अपने दुश्मनों को मात देने में सफल हुए हैं. कई बार को पुतिन पर विरोधियों की हत्या कराने या हत्या की कोशिश करने का भी आरोप लगा है. सबसे बड़े आलोचक एलेक्सी नवेलनी को जेल में डाला
- रूस में प्रिगोझिन को नहीं बल्कि एलेक्सी नवेलनी (Alexei Navalny) को पुतिन का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. पुतिन पर एलेक्सी को फ्लाइट में जहर देने का आरोप भी लग चुका है. एलेक्सी नवेलनी रूस के बड़े विपक्षी नेता और वकील हैं. वे रूस में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई कैंपेन चलाते रहे हैं. 2011 में सबसे पहले उन्होंने पुतिन की पार्टी के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था. उनका आरोप था कि पुतिन की पार्टी ने संसदीय चुनाव में धांधली की थी. इस आरोप के बाद उन्हें 15 दिनों के लिए जेल में डाल दिया गया था. इसके बाद वे कई बार जेल भी जा चुके हैं. साल 2013 में भी वे जेल जा चुके हैं. उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. हालांकि, नवेलनी ने कहा कि सरकार उन्हें जानबूझ कर फंसा रही है.
जनवरी 2021 में वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गए थे. इस विरोध-प्रदर्शन में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था. तब रूस की पुलिस ने करीब 3 हजार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था. एलेक्सी नवेलनी को उनकी पत्नी यूलिया के साथ गिरफ्तार किया गया था.
फ्लाइट में बेहोश मिले, पुतिन पर जहर देने का आरोप लगा
इससे पहले अगस्त 2020 में उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे यात्रा के दौरान फ्लाइट में अचानक बेहोश हो गए थे. उन्हें साइबेरिया के ओमस्क में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद नवेलनी जर्मनी आ गए थे. लेकिन बर्लिन ने वापस मास्को पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्होंने पुतिन पर उन्हें जहर देने का आरोप लगाया था. हालांकि रूस की सरकार ने इन आरोपों से इनकार कर दिया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








