
प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ने मुस्लिम छात्र को बोला आतंकी, हुए सस्पेंड
AajTak
एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्र को आतंकवादी बोलना प्रोफेसर को भारी पड़ गया है. उस प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है. किस वजह से प्रोफेसर की तरफ से इस प्रकार की बात की गई, अभी तक स्पष्ट नहीं है. लेकिन एक वीडियो सामने आया है जिसमें छात्र अपने प्रोफेसर पर कई तरह के सवाल उठा रहा है.
एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर का छात्र को आतंकवादी बोलना भारी पड़ गया है. यूनिवर्सिटी ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए उस प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें नाराज छात्र बीच लेक्चर अपने उस प्रोफेसर पर सवालों की बौछार कर रहा है. इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रहा है कि किस आधार पर उसे सभी छात्रों के सामने आतंकवादी कहा गया. ये घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है.
प्रोफेसर और छात्र के बीच जो बातचीत हुई थी, वो कुछ इस प्रकार की थी-
प्रोफेसर- तुम तो मेरे बच्चे जैसे हो
छात्र- नहीं, कोई पिता अपने बेटे के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता. ये कोई मजाक नहीं है. एक मुस्लिम होने के नाते हर बार ऐसे ताने सुनने पड़ते हैं. ये बिल्कुल भी फनी नहीं है
प्रोफेसर- अरे तुम तो मेरे बच्चे जैसे हो
छात्र- क्या आप अपने बेटे से भी ऐसे बात करते हैं. क्या आप उसे किसी आतंकवादी के नाम से बुलाएंगे. आप मुझे इतने सारे लोगों के सामने कैसे बोल सकते हैं. आप एक प्रोफेसर हैं, आप इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







