
प्रयागराज में छात्रों का प्रदर्शन जारी, क्या सरकार मानेगी उनकी मांग?
AajTak
24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. उत्तर प्रदेश में पीसीएस और आऱओ-एआरओ परीक्षा जिन्हें अगले महीने देनी है, वो लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं. हजारों युवा अब भी प्रयागराज में यूपी लोकसेवा आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. जिनकी मांग परीक्षा एक दिन में ही कराने की है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











