
प्रयागराज: जावेद की बेटी बोली- गिराया गया घर मां के नाम से, नाना ने किया था गिफ्ट
AajTak
मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद का जो घर गिराया गया वो उसके ससुर ने अपनी बेटी को गिफ्ट था. जावेद की बेटी ने बताया कि घर नाना ने मां को गिफ्ट किया था.
प्रयागराज में 10 जून को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के घर रविवार को बुलडोजर चला. 3 जेसीबी ने 2 मंजिला इमारत को गिराया. 5 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण का काम पूरा हो गया. जावेद मोहम्मद की बेटी सुमैया ने आजतक से बातचीत में दावा किया कि जो मकान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गिराया वो मेरी मां को नाना ने गिफ्ट किया था.
मां के नाम से था गिराया गया घर उन्होंने बताया कि जो मकान गिराया गया सरकारी दस्तावेजों में वह मेरी मां के नाम से है. मेरे पिता की कमाई से ना तो जमीन खरीदी गई थी ना ही मकान बना था. जावेद की बेटी ने बताया कि शुक्रवार को जब हिंसा हुई तो मेरे अब्बू नमाज के बाद सीधे घर आए थे. फोन पर लोगों को किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन के लिए मना कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मेरी बहन फातिमा जेएनयू से पढ़ाई करने के बाद प्रयागराज से पीएचडी कर रही है. 3 दिन से उनका भी पता नहीं चल रहा. पुलिस कुछ बता नहीं रही है.
उमर खालिद के पिता का घर पर आना जाना था सुमैया ने बताया कि उमर खालिद के पिता का मेरे घर पर आना जाना था, वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और मेरे पिता जिलाध्यक्ष, जिस के नाते वह प्रयागराज हमारे घर आते थे. अब कानून का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है कानून से ही उम्मीद है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










