
प्रयागराज: कहानी उस रुखसाना की, जो हत्याकांड के वक्त MLA राजू पाल के बगल की सीट पर बैठी थी
AajTak
इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में रहने वाले सादिक के तत्कालीन BSP विधायक राजू पाल के साथ पारिवारिक संबंध थे. जिस समय तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या हुई थी, उस दौरान क्वालिस गाड़ी में राजू पाल के साथ सादिक की पत्नी रुखसाना भी मौजूद थीं. रुखसाना आज भी 18 साल बीत जाने के बाद उस मंजर को भूल नहीं पा रही हैं. हमले में उनको दो गोलियां लगी थीं...
तारीख: 25 जनवरी और साल: 2005. स्थान: उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद (अब प्रयागराज). समय था दोपहर के 1-2 बजे का. शहर के कर्बला इलाके में रहने वाले सादिक अपनी पत्नी रुखसाना को बाइक पर बैठाकर चौफटका पुल से नीचे की तरफ आ रहे थे, उसी दौरान उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाता है. सादिक पैदल पैदल अपनी बाइक को नजदीक के पेट्रोल की ओर ले जाने लगते हैं और उनकी पत्नी रुखसाना पीछे पीछे चलने लगती हैं. तभी रास्ते में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की गाड़ी आ जाती है. अपने करीबियों को इस तरह चलते देख विधायक कार रुकवा लेते हैं. राजू पाल चौफटका पेट्रोल पंप से रुखसाना को आगे एक सीट पर बैठाकर खुद गाड़ी ड्राइव करने लगते हैं. और जैसे ही आगे बढ़ते हैं, वैसे ही उन पर गोलियों की बौछार शुरू हो जाती है. फिल्मी सीन की तरह विधायक कार को जैसे तैसे भगाते हैं, लेकिन दोनों तरफ से अपराधियों की गोलियां उन्हें छलनी करती रहती हैं. पेट्रोल पंप से धूमनगंज के अमितदीप मोटर्स तक बदमाश उन्हें गोली मारते रहे. इस हमले में विधायक की मौत पर ही मौत हो जाती है और रुखसाना गोलियों से घायल हो जाती हैं.
यह कहानी है बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड की. साल 2005 में 25 जनवरी की दोपहर बीएसपी के तत्कालीन विधायक राजू पाल की बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड का आरोप बाहुबली अतीक अहमद और उनके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ पर लगा था. राजू पाल हत्याकांड को लेकर कई बार मुख्य गवाह की हमेशा चर्चा होती रही है. लेकिन असल में मुख्य गवाह दंपती रुखसाना और सादिक हैं.
सादिक और रुखसाना बताते हैं, साल दो हजार पांच में पच्चीस जनवरी की दोपहर वो दोनों गाड़ी से चौफटखा का पुल से नीचे आ रहे थे. उसी दौरान पेट्रोल खत्म हो गया तो वह घबरा गए और पेट्रोल पंप की तरफ जल्दी से बढ़ने लगे. पेट्रोल भरवा रहे थे तब तक पीछे से उनके नजदीकी और बसपा विधायक राजू पाल की भी गाड़ी आ गई. तत्कालीन विधायक ने सादिक से कहा, भाभी (रुखसाना) से हमें जरूरी बात करनी है. क्योंकि सादिक और रुखसाना ने राजू पाल की हत्या की प्लानिंग से जुड़ी कई बातें सुन रखी थीं, जिन्हें वह सुनना चाहते थे और खुद भी कई बातें करना चाहते थे. लेकिन राजू पाल चौफटका पेट्रोल पंप से रुखसाना को गाड़ी में बगल वाली सीट पर बैठाकर जैसे ही आगे बढ़े, वैसे ही घात लगाकर पीछा कर रहे अपराधियों ने उनको घेरकर फायरिंग करना शुरू कर दी और धूमनगंज के अमितदीप मोटर्स तक गोली मारते रहे.
जब बीएसपी के तत्कालीन विधायक को अपराधियों ने गोली मारी तो 2 गोलियां रुखसाना को भी लगी थीं. रुखसाना की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गईं. लेकिन राजू पाल की इस घटना में जान चली गई. घटना के 18 साल बीत जाने के बाद भी रुखसाना उस मंजर को भूल नहीं पाती हैं. रुखसाना कहती हैं कि उस दिन चारों तरफ गोलियों की आवाज गूंज रही थी. देखें Video:-
अब 24 फरवरी को जब राजू पाल के करीबी उमेश पाल की हत्या हुई तो अब दंपती सादिक और रुखसाना को भी अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है. रुखसाना कहती हैं कि कई बार अपराधियों ने हम लोगों को जान से मारने की धमकी दी है. अतीक अहमद अपने कई बदमाशों के जरिए हम लोगों को दूसरे केस में फंसाने की कोशिश भी कर चुका है. उमेश पाल मर्डर केस के बाद रुखसाना अपने और अपने परिवार के जान का खतरा मान रही हैं और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी कर रही हैं.
दंपती ने बताया कि साल 2005 में उनका परिवार प्रयागराज के कर्बला में रहा करता था. चूंकि माफिया डॉन अतीक अहमद का घर कर्बला से काफी पास था, तो राजू पाल हत्याकांड के बाद से वह लोग करेलाबाग में आकर रहने लगे. क्योंकि लगने लगा था कि मुख्य गवाह होने के कारण अतीक अहमद नुकसान पहुंचा सकता है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.





