
प्रयागराजः माघ मेला पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, गंगा समग्र का किया अवलोकन
AajTak
आरएसएस प्रमुख ने विहिप के शिविर में लगी गंगा समग्र की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. मोहन भागवत गंगा समग्र के मंच पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ गीत भी गाया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर हैं. मोहन भागवत प्रयागराज के माघ मेले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शिविर पहुंचे. आरएसएस प्रमुख ने विहिप के शिविर में लगी गंगा समग्र की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. मोहन भागवत गंगा समग्र के मंच पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ गीत भी गाया. आरएसएस प्रमुख ने विहिप के शिविर पहुंचने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विहिप की ओर से आयोजित गंगा समग्र शिविर में गंगा की स्थिति को लेकर चर्चा होगी. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गंगा समग्र शिविर के अंतिम सत्र को संबोधित करेंगे. आरएसएस प्रमुख गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं को गंगा की अविरलता और निर्मलता को लेकर संदेश देंगे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











