
'... प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं होगा', राहुल गांधी के आरोपों पर भड़के ललन सिंह
AajTak
राहुल गांधी ने बिहार में भारत जोड़ो न्याय के यात्रा के दौरान नीतीश कुमार पर बयान दिया था, जिसके बाद जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कांग्रेस नेता पर भड़क गए हैं. ललन ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं होगा.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार पहुंचने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर चुटकी ली थी. उन्होंने एक चुटकुला सुनाते हुए कहा था कि थोड़ा सा दबाव पड़ते ही नीतीश कुमार ने यू-टर्न ले लिया. राहुल गांधी के इस बयान पर जेडीयू नेता ललन सिंह ने पलटवार किया है.
ललन सिंह ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा, "आपने कहा कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई. इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता. शायद आपको पता नहीं है कि नीतीश कुमार जी कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं. जाति आधारित गणना, नीतीश कुमार जी का निश्चय था और यह मुद्दा नीतीश कुमार जी ने स्वर्गीय वी. पी. सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी उठाया था, जब आपका राजनीतिक उदय भी नहीं हुआ था."
'... यही वजह है कि आपकी पार्टी सिकुड़ती जा रही है'
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "आपकी तो हालत यह है कि बेंगलुरु और मुंबई की बैठक में जब जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से प्रस्ताव पास करने को कहा गया, तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया और आपने मौन रहकर उनका समर्थन किया. देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए. यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है."
'थोड़ा सा दबाव पड़ते ही पलट गए...', राहुल गांधी ने चुटकुला सुनाकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना
'... तो आपका पीएम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा'

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







