
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए क्या कर रहा दिल्ली नगर निगम? महापौर शैली ओबेरॉय ने बताया
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से बुरा हाल है. इस बीच केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ दिल्ली नगर-निगम भी प्रदूषण से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रही है. दिल्ली की मेयर शैली ओबेराय से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम आखिर क्या कोशिशें कर रही है.
दिल्ली में प्रदूषण से हालात खराब हैं. नवंबर की शुरुआत में ही राजधानी में AQI बेहद खराब श्रेणी में है. जिन इलाकों को हॉट स्पॉट के रूप में चुना गया है, उनमें से एक आरकेपुरम है. आरके पुरम क्षेत्र में अधिकांश प्रदूषण रिंग रोड और सरकारी कार्यालयों के पास सड़कों पर भारी यातायात के कारण होता है. इसीलिए एमसीडी साउथ जोन में निर्माण स्थलों पर चल रही निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू कर रही है.
ऐसे में सिविक एजेंसी दिवाली से पहले अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों में धूल निवारक पाउडर के साथ बड़े स्तर पर पानी का छिड़काव कर रही है. मंगलवार को दिल्ली की मेयर डॉ. ली ओबेरॉय ने दक्षिणी दिल्ली के आरकेपुरम इलाके के सेक्टर 2 में स्थित केंद्रीय विद्यालय स्कूल के हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया और राजधानी दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के स्तर की स्थिति का जायजा लिया.
सी एंड डी वेस्ट मैंनेजमेंट
एमसीडी ने निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट डंपिंग और खुले में जलाने पर प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिए 1100 से अधिक अधिकारियों सहित 517 निगरानी टीमों को तैनात किया है. मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि एमसीडी ने प्रदूषण के स्तर पर अंकुश लगाने के उपाय करने के लिए 12 जोनों में से प्रत्येक को 20 लाख रुपये आवंटित किए हैं. प्रदूषण का बढ़ता स्तर फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उल्लंघनकर्ताओं पर नकेल कसने के लिए एमसीडी टीमों को जमीन पर तैनात किया गया है, खुले में कुछ जलाने पर 25,000 रुपये तक का चालान और सी एंड डी अपशिष्ट नियमों के उल्लंघन पर 10 लाख रुपये तक का चालान काटा गया है.
सड़कों की साफ-सफाई पर फोकस
शैली ने आगे बताया कि क्षेत्र से सी एंड डी कचरा एकत्र किया जाएगा. इसके अलावा अधिकारियों को आरके पुरम क्षेत्र में सड़कों की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा कि सड़क किनारे कूड़ा-कचरा जमा न हो.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



