
प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार के दफ्तरों में लागू हुआ वर्क फ्रॉम होम, 50% कर्मचारी घर से करेंगे काम
AajTak
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है.
WFH for Delhi Government Employees: दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है .दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा, "प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला किया है. 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे. इसके क्रियान्वयन के लिए आज दोपहर 1 बजे सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक होगी."
दिल्ली में प्रदूषण के चलते बदली ऑफिस की टाइमिंग
बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग समय पर कार्यालय आने का निर्देश दिया. दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालय संशोधित समय-सारिणी का पालन करेंगे. MCD कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम करेंगे, जबकि दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक काम करेंगे. यह आदेश 28 फरवरी, 2025 तक प्रभावी रहेगा.
लागू हुआ GRAP-4
प्रदूषण के चलते दिल्ली के कई इलाकों में धुंध छाई हुई है. वहीं बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 18 नवंबर 2024 की सुबह 8 बजे से दिल्ली-NCR में बदले हुआ ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) और आस-पास के इलाके में हवा लगातार जहरीली हो गई है. वायु प्रदूषण के बढ़ते लेवल के बीच, ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और सार्वजनिक प्रोजेक्ट्स पर निर्माण कार्य स्थगित करने सहित नियंत्रण उपायों के बावजूद मंगलवार सुबह AQI का फीगर 500 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











