
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर सकती है सीबीआई, SIT ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दी जानकारी
AajTak
सेक्स स्कैंडल की जांच कर रही एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अब एसआईटी ने सीबीआई से अनुरोध किया है कि प्रज्वल के खिलाफ इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराए. साथ ही दावा किया है कि ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद मामले की जांच में तेजी आएगी.
कर्नाटक पुलिस सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपी हसन सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर शिकंजा कसने की तैयारी है. मामले की जांच कर रही एसआईटी ने राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय को बताया कि वह सीबीआई द्वारा आरोपी के खिलाफ देश छोड़ने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की संभावनाएं हैं.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल की जांच कर रही एसआईटी टीम ने सीएम को बताया कि हसन सांसद के खिलाफ सीबीआई द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की संभावनाएं हैं. सीएम ने एसआईटी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी, जिसके दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए.
नोटिस से जांच में आएगी तेजी
सीएमओ से जारी एक बयान के अनुसार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ने बताया, हम उचित उपायों के साथ गिरफ्तारी के लिए आगे बढ़ेंगे. सीबीआई द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की संभावना है. इससे जांच में तेजी आएगी. एसआईटी ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही उन्हें हवाई अड्डे से सूचना मिलेगी. वे आरोपियों को गिरफ्तार कर वापस ले आएंगे.
लापरवाही और देरी नहीं होगी बर्दाश्त: CM
सीएमओ ने बयान में कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री को एसआईटी अधिकारियों ने मामले में अब तक हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है. अधिकारियों ने सीएम को समझाया कि मामले में मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना फरार हैं और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर तलाश की जा रही है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










