
'प्रज्वल के आते ही डर जाती थीं महिलाएं', कर्नाटक के सेक्स स्कैंडल की कहानी, जिसमें फंसे पूर्व PM के बेटे और पोते
AajTak
कर्नाटक में सियासी भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना कथित सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं. उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. ऐसे में जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है?
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का परिवार कथित सेक्स स्कैंडल में फंस गया है. देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.
ये एफआईआर उनकी कुक की शिकायत पर दर्ज की गई है. कुक का दावा है कि वो रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है. ये एफआईआर होलेनरासीपुर थाने में दर्ज की गई है.
वहीं, इस पूरे मामले की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी बनाई है. कर्नाटक महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने एसआईटी जांच की मांग की थी. तीन सदस्यों की एसआईटी की अध्यक्षता एडीजीपी बिजय कुमार सिंह कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एसआईटी को जल्द से जल्द जांच पूरी करने का आदेश दिया है.
एचडी रेवन्ना होलेनरासीपुर से जनता दल (सेक्युलर) के विधायक हैं. वहीं, उनके बेटे प्रज्वल हासन सीट से लोकसभा सांसद हैं. प्रज्वल इस बार भी हासन से चुनाव लड़ रहे हैं. 26 अप्रैल को यहां वोट डाले जा चुके हैं. वहीं, कर्नाटक महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने इसे भारत का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया है.
क्या लगे हैं आरोप?
रेवन्ना के घर पर काम करने वाली मेड ने एफआईआर दर्ज कराई है. उसने एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










