
प्यार में पड़कर महिला जेल अफसर ने ड्रग माफिया को किया रिहा, अब खुद काटेगी 9 साल की सजा
AajTak
'जेसी पिंकमैन' नामक ड्रग माफिया के साथ जेल में संबंध रखने के लिए जेल प्रमुख महिला अफसर को नौ साल की सजा सुनाई गई. उसने न सिर्फ कैदी के साथ संबंध रखे, बल्कि उसे गलत तरीके से जेल से रिहा कर दिया था.
एक महिला जेल गर्वनर को अदालत ने 9 साल जेल की सजा सुनाई है. क्योंकि उसने एक ड्रग माफिया को दिन में रिहा करने की मंजूरी दे दी थी. उसके साथ महिला अफसर का प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिस महिला अफसर को कैदी के साथ संबंध रखने और गलत तरीके से उसे रिहा करने का आरोप लगा है, जेल सेवा में वह कभी एक उभरते हुए सितरे के रूप में सम्मानित हुई थीं.
एचएमपी किर्कहम में जेल गवर्नर रहते हुए अपराध सरगना एंथनी सॉन्डरसन को रिहा करने के बाद, महिला जेल गर्वनर को उन्हें सार्वजनिक कार्यालय में दुर्व्यवहार के लिए दोषी ठहराया गया है. अदालत को पता चला कि 42 साल की महिला अफसर के घर से एक मार्सिडिज और कुछ महंगे सामान भी मिले थे, जो उसके जेल में बंद अपराधी साथी ने गिफ्ट किए थे. ये सामान ड्रग्स के पैसों से खरीदा गया था.
अदालत ने महिला अफसर को सुनाई 9 साल की सजा प्रेस्टन क्राउन कोर्ट में न्यायाधीश ग्राहम नोल्स केसी. ने नौ वर्ष की सजा सुनाते हुए जेल अधिकारी को कहा कि आपने जनता के विश्वास को धोखा दिया है तथा आपने जेल सेवा को भी धोखा दिया है. आप जानती थीं कि आपको कैसे काम करने चाहिए और कैसा नहीं करना चाहिए. आपको इसकी ट्रेनिंग दी गई थी. आपको चेतावनी दी गई थी और आपको चुनौती दी गई थी. सीमाएं स्पष्ट थीं और आपको पता था कि आप उन्हें पार कर रही हैं.
जिस ड्रग माफिया सॉन्डरसन का महिला जेल अधिकारी ने साथ दिया, अपराध जगत में उसे "जेसी पिंकमैन" के नाम से जाना जाता था.उन्होंने कई जेलों में कैदियों के लिए BADD - बीटिंग अल्कोहल एंड ड्रग डिपेंडेंसी नामक एक कार्यक्रम तैयार किया था. जबकि उस समय वह एक प्रमुख ड्रग डीलर के रूप में भी काम कर रहा था, जो एम्फ़ैटेमिन्स की फैक्ट्री चलाता था.
एक कार्यक्रम के जरिए कैदी और अफसर आए नजदीक प्रेस्टन क्राउन कोर्ट में अपने मुकदमे के दौरान, तलाकशुदा महिला जेल अधिकारी ने दावा किया कि सॉन्डरसन के साथ उसका संपर्क BADD कार्यक्रम में उसकी भागीदारी के कारण था. अदालत ने पाया कि मूल रूप से ब्रैमहॉल, स्टॉकपोर्ट की रहने वाली महिला अफसर ने रिस्ले, लिवरपूल और स्टायल सहित कई जेलों में काम किया, और अप्रैल 2018 तक वह एचएमपी किर्कहम में जेल गवर्नर थीं, जहां सॉन्डर्सन ड्रग्स अपराधों के लिए 10 साल की सजा काट रहा था.
जेल से रिहा होने के बाद ड्रग्स डील में शामिल हुआ था कैदी वह अर्जेंटीना से 19 मिलियन पाउंड की कोकीन आयात करने में अपनी भूमिका के कारण वह मर्सीसाइड के सबसे वांछित भगोड़ों में से एक था. जेल में रहने के शुरूआती दिनों से ही उसका महिला जेल अफसर के साथ अनुचित रूप से नज़दीकी बढ़ने लगी थी. दोनों अक्सर उसके दफ़्तर में दरवाज़ा बंद करके रहते थे.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











