
प्यार के लिए 'सरहद' ही नहीं हर हद भी पार... तीन पतियों की जिंदगी में विलेन बने तीन पुरुषों की कहानी!
AajTak
आलोक मौर्या, अरविंद कुमार और गुलाम हैदर की कहानी से हर कोई वाकिफ है. तीसरे शख्स की इनकी शादीशुदा जिंदगी में एंट्री के बाद सब कुछ बदल गया.
शादी, बच्चे, पति और भरोसा... इन सब पर भारी पड़ा प्यार. आलोक मौर्या, अरविंद कुमार और गुलाम हैदर की कहानियों में तो हमें यही देखने को मिलता है. तीसरे शख्स की एंट्री होते ही, इन तीनों की जिंदगी पूरी तरह पलट गई. इनका कहना है कि शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी, बच्चे भी हैं, मगर जैसे ही तीसरे शख्स की एंट्री हुई सब खत्म हो गया. आलोक की जिंदगी में मनीष दुबे, अरविंद की जिंदगी में नसरुल्लाह और गुलाम की जिंदगी में सचिन की एंट्री हुई.
इन तीनों पुरुषों ने अपनी दर्दभरी कहानी दुनिया को सुनाई. जिसने सुना वही इन्हें तरस भरी निगाहों से देखने लगा. इनकी जिंदगी में विलेन भी पुरुष ही बने. जानते हैं कि कैसे इनके एंटर होते ही शादीशुदा जिंदगियां बिखर गईं.
1. आलोक मौर्या का मामला- SDM ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी ज्योति तलाक देने का दबाव बना रही हैं. नहीं देने पर केस करने की धमकी देती हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह में बताया कि पत्नी का होमगार्ड के पद पर तैनात मनीष दुबे नामक शख्स से अफेयर चल रहा है.
मनीष की एंट्री से पहले- आलोक बताते हैं कि उनकी 2009 में नौकरी लगी थी. फिर 2010 में उन्होंने ज्योति मौर्या से शादी की. 2020 तक कोई दिक्कत नहीं थी. परिवार बहुत खुश था. सब अच्छा था. इस कपल की दो बेटियां हैं.
एंट्री के बाद- एक वीडियो में आलोक बताते हैं, 'शक तो मुझे था, लेकिन इन लोगों ने बताया कि ये लखनऊ में मिलते थे. रात भर रुकते हैं. मेरा शक बढ़ता गया. 21 दिसंबर, 2022 को लखनऊ के लिए घर से निकलीं, बोलीं कि मीटिंग है, मैं बिना इन्हें बताए इनके पीछे पीछे गया. ये लोग एक होटल में रात भर रुके. सुबह मैं ज्योति के सामने खड़ा हो गया. मैंने कहा आप ये क्या कर रही हैं, ये कौन है.'
आलोक बताते हैं, 'उन्होंने (ज्योति) कहा कि "ये मनीष हैं, जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं." उसी दिन से मेरा शक सच्चाई में बदल गया. विवाद बढ़ता गया. विवाद आज यहां तक पहुंच गया है. मेरी पत्नी मुझे कहती है कि स्वेच्छा से तलाक दे दो नहीं तो मैं कोर्ट जाऊंगी. मैं तुम्हारे ऊपर 376, अन्य धाराएं लगाकर पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगी, जेल भेज दूंगी. तलाक लेकर रहूंगी. मैं बहुत प्रेशर में जी रहा हूं. मन करता है, ट्रेन के नीचे कट कर मर जाऊं. क्योंकि मैं आज तक बच्चियों से दूर नहीं रहा हूं.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



