
प्यार, इनकार, मंडप में जबरन रस्में और फिर कत्लेआम... आखिरकार पकड़ौआ शादी का हुआ खूनी अंजाम!
AajTak
साल गुजरे, सत्ता बदली. बिहार के सियासी जंगलराज का खात्मा हुआ तो कहने को सुशासन की बहार भी आ गई, लेकिन अगर बिहार में कुछ नहीं बदला, तो वो है. बिहार ये अजीब परंपरा, जिसने अब तक नामालूम कितने ही घरों को तबाह किया और आगे भी न जाने कितने घरों को बर्बाद करेगी?
एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे. ये बात लड़की के घरवालों को पता चल गई तो उन्होंने लड़के को उठाकर या यूं कहें कि अगवा करके उससे जबरन अपनी लड़की की शादी करा दी. लेकिन लड़के के घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे. लिहाजा, उन्होंने इस शादी को मंजूर नहीं किया. इस बात को डेढ़ साल बीत चुका था. अब लड़के के घर में एक शादी थी. इससे पहले कि उस शादी में विदाई होती, मंडप में तीन लाशें गिर चुकी थीं. ये खूनी कहानी आपके होश उड़ा देगी.
तस्वीर नंबर-1 बीपीएससी की परीक्षा पास कर गौतम ने अभी-अभी एक सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी पाई ही थी कि उसके साथ खेल हो गया. एक रोज़ स्कूल में कुछ लोग एक स्कॉर्पियो में सवार होकर दनदनाते हुए पहुंचे, क्लास से ही मास्टर जी को बंदूक के दम पर अगवा किया और जब तक पुलिस मास्टर जी को आजाद करवाती, सर जी एक से दो हो चुके थे. यानी उनका पकड़ौआ विवाह हो चुका था. मामला बिहार के हाजीपुर का है.
तस्वीर नंबर-2 पटना सिटी का बाहरी बेगमपुर इलाका. एक रोज़ दोपहर के वक़्त एक एनजीओ की टीम इस रिहायशी इलाके में पहुंची. एक नौजवान लड़के की तलाश करने लगी. जल्द ही उसके घर की पहचान हुई और फिर सबकी मौजूदगी में, पूरे पब्लिक व्यू के बीच लड़के को मोहल्ले के ही एक मंदिर में ले जाया गया और जबरन उसके हाथों एनजीओ की टीम के साथ आई एक लड़की की मांग में सिंदूर भरवा लिया गया. लड़के को डरा धमका कर जयमाल की परंपरा भी निभाई गई और इसी के साथ एक और पकड़ौआ विवाह संपन्न हो गया.
साल गुज़रे, सत्ता बदली. बिहार के सियासी जंगलराज का खात्मा हुआ तो कहने को सुशासन की बहार भी आ गई, लेकिन अगर बिहार में कुछ नहीं बदला, तो वो है. बिहार ये अजीब परंपरा, जिसने अब तक नामालूम कितने ही घरों को तबाह किया और आगे भी न जाने कितने घरों को बर्बाद करेगी?
तस्वीर नंबर-3 अब इसी कड़ी में ये तस्वीर नंबर तीन देखिए. तस्वीरें बिहार के बेगूसराय जिले की हैं. साहेबपुर कमाल थाना इलाके के गांव गोविंदपुर की. वैसे तो ये तस्वीरें भी एक पकड़ौआ विवाह से जुड़ी हैं, लेकिन यहां पकड़ौआ विवाह का अंजाम ट्रिपल मर्डर की एक वारदात की सूरत में सामने आया है. एक ऐसी वारदात जिसमें सिर्फ साहेबपुर कमाल या बेगूसराय ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के दहला दिया है. पकड़ौआ विवाह को सही साबित करने अपने बच्चों का घर बसाने की कोशिश में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. और अब इस वारदात के बाद पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वो हालात को काबू में करे, तो कैसे करें.
नीलू और हिमांशु की पकड़ौआ शादी इस कहानी की शुरुआत होती है आज से कोई डेढ़ साल पहले. बेगसूराय के ही गांव श्रीनगर छर्रापट्टी के रहनेवाले एक परिवार ने इस रोज़ अपनी बेटी नीलू का पकड़ौआ विवाह पास के ही गांव गोविंदपुर के रहनेवाले एक लड़के हिमांशु यादव से करा दिया था. असल में हिमांशु यादव का नीलू के घर आना जाना था. और लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते थे. इसी कड़ी में लड़की के घरवालों ने हिमांशु को एक रोज अपनी बेटी के साथ देख लिया और फिर वही हुआ, जो बिहार में होता आया है. लड़की वालों ने हिमांशु को पकड़ा और जबरन उसकी शादी अपनी बेटी नीलू के साथ करा दी. लेकिन एक वो दिन था और एक आज का दिन, हिमांशु और उसके घरवालों ने कभी नीलू को अपने घर की बहू के तौर पर नहीं अपनाया और लड़की वाले लगातार हिमांशु के परिवार वालों पर दबाव बनाते रहे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






