
प्यार, इकरार और शादी... ढाई फुट के दूल्हे की साढ़े 3 फुट की दुल्हन, सोशल मीडिया पर छाई लव स्टोरी
AajTak
कहते हैं, जोड़ियां आसमान में बनती हैं. जो आपके लिए बना है, वह किसी न किसी तरह आपको मिल ही जाता है. यह सुनने में भले ही बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग लगे, लेकिन हरियाणा के जसमेर सिंह और जालंधर की सुप्रीत कौर की यह कहानी साबित करती है कि यह सच में होता है.
कहते हैं, जोड़ियां आसमान में बनती हैं. जो आपके लिए बना है, वह किसी न किसी तरह आपको मिल ही जाता है. यह सुनने में भले ही बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग लगे, लेकिन हरियाणा के जसमेर सिंह और जालंधर की सुप्रीत कौर की यह कहानी साबित करती है कि यह सच में होता है.
जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक और सुप्रीत कौर की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में है. जसमेर सिंह हरियाणा के कुरुक्षेत्र से हैं, जबकि सुप्रीत कौर पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं.जसमेर सिंह ढाई फुट के हैं, जबकि साढ़े 3 फुट की सुप्रीत कौर हैं. इनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें यह जोड़ा शादी के बाद खुशी-खुशी डांस करता हुआ नजर आ रहा है.
कैसे बनी जोड़ी
पोला मलिक और सुप्रीत कौर की मुलाकात डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी. बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोनों को प्यार हो गया. प्यार इतना गहरा हुआ कि सुप्रीत ने कनाडा से भारत आकर शादी करने का फैसला कर लिया.
देखें वीडियो
गांव में होती थीं सीक्रेट मुलाकातें

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











