
पैसों के लालच में दी गई दो महिलाओं की बलि, एक महिला का आखिरी वीडियो आया सामने
AajTak
केरल में बलि का शिकार हुई दो में से एक महिला का आखिरी वीडियो सामने आया है. इसमें महिला सड़क पर कहीं जाती हुई दिख रही है. बता दें, केरल में दो महिलाओं को पति-पत्नी ने एक शख्स के साथ मिलकर सिर्फ इसलिए मार डाला, ताकि उनके घर धन संपत्ति आए. इस मामले में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
केरल में दो महिलाओं की बलि देने के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. ये फुटेज उन दो में से एक महिला का है, जिनकी केरल में पति-पत्नी ने सिर्फ इसलिए बलि चढ़ा दी, ताकि उनके घर धन-संपत्ति आए. बता दें, जिन महिलाओं की बलि दी गई, उनके नाम रोसेलिन और पद्मा थे.
इस वीडियो में पद्मा को सड़क पर घूमते देखा जा सकता है. ये पद्मा का आखिरी वीडियो है. वहीं, अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपी पति-पत्नी ने बताया कि पहले महिलाओं को बेड पर लिटाकर बांधा गया. फिर उनके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया.
जब वे बेहोश हो गईं तो दोनों का गला रेतकर हत्या कर दी गई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद महिलाओं के शव से खून बह रहा था. इसे घर के अंदर और दीवारों पर अनुष्ठान के रूप में छिड़का गया.
शवों के टुकड़ों को पकाकर खाया गया आरोपियों ने पुलिस को बताया कि महिलाओं की हत्या के बाद उनके शवों के टुकड़े कर उन्हें पकाया. उसके बाद शफी के निर्देश पर कुछ टुकड़ों को पति-पत्नी ने खाया. इस दौरान उन्हें काला जादू की किताबें भी पढ़ने को दी गईं थीं.
अनुष्ठान पूरा होने के बाद में महिलाओं के बाकी बचे टुकड़ों को दफना दिया गया. आरोपी पति-पत्नी ने बताया कि उन्होंने महिलाओं के गहने भी शफी को सौंप दिए.
पति-पत्नी समेत 3 लोग गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों के पड़ोसी ने बताया, "हमें उनके बारे में सुनकर झटका लगा है. हमने सोचा नहीं था कि वे लोग ऐसा भी कुछ कर सकते हैं."

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










