
पैसों के झगड़े में पति बना हैवान, कुल्हाड़ी से दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या
AajTak
ओडिशा के भद्रक में पारिवारिक कलह ने खौफनाक मोड़ ले लिया. घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी दूसरी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पड़ोसियों और बेटी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर पैसों को लेकर झगड़े होते थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश जारी है.
ओडिशा के भद्रक जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक झगड़े के बाद अपनी दूसरी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी. यह घटना कासिया मरीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत परापोखरी गांव में शनिवार रात को हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने महिला का शव देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मृतका की पहचान गुरुबरी जेना के रूप में हुई है, जो आरोपी गोपीनाथ की दूसरी पत्नी थी.
पहले भी कर चुका था हत्या की कोशिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गोपीनाथ और गुरुबरी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. गांववालों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, खासकर आर्थिक तंगी को लेकर गुरुबरी की बेटी ने बताया कि उसके पिता अक्सर मां को पैसों को लेकर मारते-पीटते थे. कुछ दिन पहले भी उसने मां का गला घोंटने की कोशिश की थी, लेकिन भाई के हस्तक्षेप के चलते वो बच गई थीं.
शनिवार रात को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गोपीनाथ ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से गुरुबरी पर हमला कर दिया. हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











