
पैसे वाला खेल होगा खत्म! ऑनलाइन गेमिंग पर 1 अक्टूबर से होगा लागू होगा नया कानून
AajTak
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन गेमिंग कानून के नियमों को एक अक्तूबर से लागू किया जाएगा. पिछले महीने संसद में पास होने के बाद कानून अमल में आ चुका है. इसे लेकर सरकार तमाम हितधारकों के साथ कई बार बैठक भी कर चुकी है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा देने और विनियमित करने वाला नया कानून 1 अक्टूबर से लागू होगा. उन्होंने बताया कि सरकार ने इस कानून के नियमों को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही इन्हें लागू किया जाएगा.
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "संसद द्वारा पारित ऑनलाइन गेम्स के संवर्धन और विनियमन अधिनियम के संबंध में, हमने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों और अन्य हितधारकों के साथ कई दौर की चर्चा की है. बीते तीन वर्षों से इस कानून पर उद्योग जगत और संबंधित हितधारकों के साथ लगातार चर्चा चल रही थी और कानून पारित होने के बाद एक बार फिर उनसे संपर्क किया है."
वैष्णव ने बताया कि सरकार ने बैंकों और इस क्षेत्र से जुड़े लगभग सभी हितधारकों के साथ बातचीत की है. उन्होंने कहा, "हमने नियमों को अंतिम रूप दे दिया है. ये नियम 1 अक्टूबर से प्रभावी होंगे."
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के 'नौसिखिए' वाले मजाक के पीछे था बड़ा मैसेज! ऑनलाइन गेमिंग कानून से साफ हो गई पूरी पिक्चर
और होगी एक दौर की चर्चा
हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों को लागू करने से पहले उद्योग के साथ एक और दौर की चर्चा होगी. यदि कंपनियों को कुछ और समय की आवश्यकता हुई, तो सरकार एक परामर्शी दृष्टिकोण अपना सकती है. उन्होंने कहा, "फिलहाल हमारा लक्ष्य है कि नए कानून का कार्यान्वयन 1 अक्टूबर से शुरू हो जाए."

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








