
पैसा वापस नहीं मिलने पर परेशान था युवक, दो बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
AajTak
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पैसा नहीं लौटाए जाने से परेशान एक शख्स ने अपनी दो छोटी-छोटी बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली. मृतक ने सुसाइड नोट में एक फोटोग्राफर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बच्चों को ट्रेन दिखाने के बहाने युवक रेलवे ट्रैक के पास ले गया और फिर ट्रेन के आते ही उसके आगे कूद गया जिससे उसकी और दोनों बेटियों की मौत हो गई.
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली. मूल तौर पर राजस्थान अलवर जिले के रहने वाले 28 साल के विनोद कुमार ने 6 साल की बेटी छवि और तीन साल की बेटी के साथ अपनी जान दे दी. दोनों बच्चियों को विनोद कुमार ट्रेन दिखाने के बहाने रेलवे ट्रैक के पास ले गए और ट्रेन के आने पर उसके आगे छलांग लगा दी.
यह घटना हरियाणा के कादिपुरी गांव में हुई. ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक विनोद कुमार के शर्ट की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला.
उस सुसाइड नोट में विनोद ने भगवाड़ी कला स्थित शिवानी फोटो स्टूडियो पर संगीन आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिससे दुखी होकर उसने खुद और दो बच्चियों के साथ आत्महत्या कर ली.
तीन लोगों की मौत को लेकर जानकारी देते हुए जीआरपी के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर तीन शव पड़े हुए हैं, जिसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो युवक विनोद कुमार और उसके साथ दो छोटी बच्चियों का शव रेल ट्रैक पर मिला.
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं. परिजनों की शिकायत पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. मृतक के पिता ने पुलिस को एक लिखित शिकायत भी दी है और उस शिकायत में एक फोटोग्राफर पर आरोप लगाए हैं कि मेरे बेटे के पैसे फोटोग्राफर नहीं दे रहा था जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










