
पैरों के पंजों में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान! हो सकता है डायबिटीज समेत कई बीमारियों का संकेत
AajTak
अक्सर लोग पैरों के पंजे के दर्द या खुजली को आम बात समझकर अनदेखा कर देते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि पैरों के पंजों में दिखने वाले कुछ संकेत गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं.
हममें से अधिकांश लोग सिर दर्द, कमर दर्द होने पर तुरंत उसका इलाज करते हैं लेकिन जब पैर दर्द की बात आती है तो मन में सोच लेते हैं कि 'आज शायद ज्यादा चल लिया होगा.' वहीं अगर खुजली होती है तो सोच लेते हैं, 'गंदे शॉक्स पहन लिए होंगे.' लेकिन ऐसा नहीं है. पैरों और पंजों में दिखने वाली असामान्य चीजें स्वास्थ संबंधी समस्याओं का संकेत भी हो सकते हैं. हाल ही में एक एक्सपर्ट ने बताया है कि अपने पैर की उंगलियों से संबंधित किसी भी समस्या के प्रति सावधान रहना चाहिए नहीं तो यह डायबिटीज या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण हो सकता है.
ऐसी कई चीजें हैं जो तब देखी जा सकती हैं जब आप अपने पैरों को थोड़ा करीब से देखते हैं. पैर की उंगलियां और नाखून में ऐसे कौन से संकेत दिखते हैं जो आपकी हेल्थ के बारे में बताते हैं, उस बारे में जान लीजिए.
ठंडी उंगुलिया
अगर किसी के पैरों की उंगुलियां ठंडी हैं तो वह खराब ब्लड सर्कुलेशन का कारण हो सकता है जो कई इनर मेडिकल कंडिशन के कारण हो सकता है. डायबिटीज, धमनी रोग, हार्ट संबंधी समस्याएं, वैरिकोज वेन्स, खून के थक्के, थायरॉयड और गठिया जैसी स्थियां शामिल हो सकती हैं.
नाखून का आकार बदलना
अगर किसी के पैर के नाखूनों का आकार बदल रहा है तो उस ओर भी ध्यान देना चाहिए. यदि आपके पैर के नाखून घुमावदार या टेढ़े-मेढ़े दिखते हैं तो यह एनीमिया, हाइपोथायराइडिस या ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












