
पैगंबर मोहम्मद के मामले पर अब तुर्की ने मोदी सरकार को घेरा, दी ये नसीहत
AajTak
बीजेपी नेताओं के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अरब और इस्लामिक देशों ने लामबंद होकर इन बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है. तुर्की ने एक बार फिर भारत सरकार को मामले पर घेरा है.
पैगंबर मोहम्मद को लेकर बीजेपी नेताओं के बयान पर मचे बवाल के बीच तुर्की सरकार ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
तुर्की की सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) के प्रवक्ता ओनिर सेलिक ने कहा है कि हम भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता के अपमानजनक बयानों की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं.
उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि यह न सिर्फ भारत के मुसलमानों का अपमान है बल्कि दुनियाभर के मुसलमानों का भी अपमान है.
उन्होंने बीजेपी नेताओं पर हुई कड़ी कार्रवाई का स्वागत किया.
उन्होंने कहा, हम नेताओं के बयानों को लेकर पार्टी से उनके निष्कासन और भारत सरकार द्वारा उनकी निंदा किए जाने का स्वागत करते हैं.
सेलिक ने ट्वीट कर कहा, हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार देश में बढ़ रहे इस्लामोफोबिया को रोकने और मुस्लिमों की धार्मिक स्वतंत्रता को मजबूत करने को लेकर कदम उठाए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









