
पैगंबर मोहम्मद की बेअदबी पर पाकिस्तान में फूटा गुस्सा, ईशनिंदा के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
AajTak
ईशनिंदा के आरोपी को इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ईशनिंदा के आरोप में भीड़ उसे पीट-पीटकर मारने की कोशिश कर रही थी लेकिन तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. पहले उसे खरोटाबादा के पुलिस स्टेशन ले जाया गया लेकिन बाद में उसे क्वेटा शिफ्ट कर दिया गया.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ईशनिंदा के आरोपी को एक पुलिस अधिकारी ने ही जेल में गोली मार दी. आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद बलूच का कहना है कि ईशनिंदा के आरोपी को क्वेटा के पुलिस स्टेशन लाया गया था, जहां एक पुलिस अधिकारी ने उसे गोली मार दी. आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी ईशनिंदा के आरोपी का रिश्तेदार बनकर उससे मिलने जेल पहुंचा था. वह जैसे ही उससे मिला, उसने उसे गोली मारी दी.
ईशनिंदा के आरोपी को इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ईशनिंदा के आरोप में भीड़ उसे पीट-पीटकर मारने की कोशिश कर रही थी लेकिन तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. पहले उसे खरोटाबादा के पुलिस स्टेशन ले जाया गया लेकिन बाद में उसे क्वेटा शिफ्ट कर दिया गया.
पुलिस ने जब ईशनिंदा के आरोपी को इस हफ्ते की शुरुआत में वेस्टर्न बाइपास इलाके से कस्टडी में लिया था. उस समय आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान और अन्य धार्मिक पार्टियों के प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की थी. ईशनिंदा के आरोपी के खिलाफ कई इलाकों में रैलियां निकाली गई थीं.
इन प्रदर्शनकारियों ने खारोटाबाद पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड भी फेंका था, जो स्टेशन के बाहर ही फट गया. इस वजह से सुरक्षा कारणों से आरोपी को अत्यधिक सुरक्षित क्वेटा ले जाया गया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









