
पैगंबर मोहम्मदः डच सांसद बोले- भारत को मुस्लिम देशों के सामने झुकने की जरूरत नहीं
AajTak
बीजेपी के नेताओं के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान ने अरब और इस्लामिक देशों में हलचल पैदा कर दी है. इस बीच पार्टी ने इन नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी बीच नीदरलैंड्स के एक सांसद का बयान सुर्खियों में है.
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान पर इस्लामिक देशों की कड़ी आपत्ति के बीच नीदरलैंड्स के एक सांसद का बयान सुर्खियों में है.
नीदरलैंड्स के सांसद और पार्टी फॉर फ्रीडम के अध्यक्ष गीर्ट विल्डर्स ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा है कि यह हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता के बयान पर इतनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि भारत को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है.
डच सांसद ने कहा कि भारत को इस्लामिक देशों की प्रतिक्रिया पर ध्यान नहीं देना चाहिए. उन्होंने ट्वीट कर कहा, तुष्टिकरण कभी काम नहीं आता. इससे चीजें सिर्फ बदतर होती हैं इसलिए भारत के मेरे दोस्तों इस्लामिक देशों से मत डरो. स्वतंत्रता के लिए खड़े रहो.
सांसद गीर्ट विल्डर्स दक्षिणपंथी पार्टी के नेता हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.
उन्होंने ट्वीट किया, पैगंबर मोहम्मद के नाम पर मुझे हर दिन जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. धमकी देने से कुछ हासिल नहीं होगा. मैं सच कहना बंद नहीं करूंगा.
बता दें कि बीजेपी ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणियों की वजह से रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल पर कड़ी कार्रवाई की थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








