
पैंगोंग झील से हो रही चीनी सेना की वापसी, देखें सैटेलाइट तस्वीरें
AajTak
भारत और चीन के बीच समझौता होने के बाद चीनी सेना की ओर से पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो में स्थापित शिविर, सैन्य वाहन, अतिरिक्त नावें, जेटी और भंडारण सुविधाएं अब दिखाई नहीं दे रही हैं.
पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे के आस-पास वाले क्षेत्र पर चीनी सैनिक डटे हुए थे. कई महीनों की तनातनी के बाद पिछले दिन भारत और चीन के बीच लद्दाख में विवादित क्षेत्रों से पीछे जाने को लेकर रजामंदी हो गई थी. साथ ही दोनों ओर से डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद भी शुरू कर दी गई थी. इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं. (रिपोर्ट- अंकित कुमार) दरअसल, भारत और चीन के बीच समझौता होने के बाद चीनी सेना की ओर से पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो में स्थापित शिविर, सैन्य वाहन, अतिरिक्त नावें, जेटी और भंडारण सुविधाएं अब दिखाई नहीं दे रही हैं. डिसएंगेजमेंट प्रक्रिया शुरू होने के बाद नवीनतम सैटेलाइट इमेज के जरिए इस क्षेत्र में चीजें पहले की तरह दिखाई नहीं दे रही हैं. (Photos: maxar technologies) पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील क्षेत्र में 16 फरवरी को लिए गए सैटेलाइट इमेज से वहां पर डिसएंगेजमेंट प्रक्रिया दिखाई दे रही है और पहले जैसी स्थिति नहीं है. हाई रेजलूशन वाली सेटेलाइट तस्वीरें निर्णायक रूप से झील के उत्तरी तट पर चीनी इंफ्रास्ट्रक्चर को दिखाते हैं. ये सैटेलाइट तस्वीरें स्पेस फर्म मैक्सर टेक्नोलॉजीज द्वारा ली गई हैं और जिसमें हाल ही में भारत तथा चीन के बीच हुए समझौते के बाद क्षेत्र में डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया जारी है.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











