
पेशे से वकील, साजिशें खूंखार... उस पन्नू की कुंडली, जिसे लेकर अमेरिका-भारत में खड़ा हुआ डिप्लोमेटिक संकट
AajTak
भारत को तोड़ने की हसरत रखने वाला खालिस्तानी आतंकी पन्नू विदेशी धरती से लगातार भारत को धमकी देते रहता है. अब अमेरिका ने दावा किया है कि भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने पन्नू की हत्या की साज़िश रची. गुप्ता ने खालिस्तानी नेता की हत्या करवाने के लिए जो हिटमैन हायर किया था वो एक अंडरकवर अमेरिकी एजेंट निकला.
भारत को लेकर अक्सर जहर उगलने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में बना हुआ है. दरअसल अमेरिका ने पन्नू का नाम लिए बगैर दावा किया है कि उसने अपनी ज़मीन पर एक सिख अलगाववादी नेता और अमेरिकी नागरिक की हत्या की साज़िश का खुलासा किया है. इस दावे में कहा गया है कि निखिल गुप्ता नाम के एक भारतीय नागरिक ने भाड़े के हत्यारे को एक लाख डॉलर (करी 83 लाख रुपये) के बदले अलगाववादी नेता की हत्या की सुपारी दी थी.
निखिल गुप्ता ने दी सुपारी!
अमेरिका ने दावा किया है कि एक भारतीय अफसर द्वारा निखिल गुप्ता को निर्देश दिए जा रहे थे और निखिल गुप्ता ने हत्या को अंजाम देने के लिए एक एजेंट से बात की जिसने गुप्ता की बात शूटर से करवा दी. अभियोग में भारतीय अधिकारी का नाम नहीं है. गौर करने वाली बात ये है कि यहां एजेंट और शूट दोनों ही अमेरिकी अंडरकवर एजेंट थे, यानि निखिल गुप्ता जिन्हें शूटर हायर करना चाह रहा था वो खुद अमेरिकी एजेंट निकले. निखिल गुप्ता फिलहाल चेक रिपब्लिक में है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
व्हाइट हाउस के मुताबिक उसने इस मामले को शीर्ष स्तर पर भारत के सामने उठाया है. इससे पहले कनाडा में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे. पैसे देकर हत्या करवाने के दावे के बाद अमेरिका-भारत के डिप्लोमैटिक रिश्ते भी प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है.
कौन हैं गुरपतवंत सिंह पन्नू?
पन्नू एक कनाडाई और अमेरिकी नागरिक हैं जो खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया के रूप में काम करता है. खालिस्तान समर्थक पन्नू पेशे से वकील है और अलग सिख देश खालिस्तान की मांग को लेकर जनमत संग्रह का एक प्रमुख आयोजक रहा है. यह जनमत संग्रह कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े भारतीय प्रवासी वाले देशों में आयोजित किए जाते रहे हैं. उसने दावा किया है कि जनमत संग्रह का अमेरिकी चरण जनवरी 2024 के अंत में सैन फ्रांसिस्को में शुरू होगा.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






