
पेशेवर भिखारियों पर नकेल कसेगा पाकिस्तान, बनाया गया एंटी बैगिंग स्क्वैड
AajTak
पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के संसदीय सचिव शौकत अली ने प्रश्नकाल के दौरान पाकिस्तानी संसद में बताया कि हाल ही में पेशेवर भिखारियों के गैंग का खुलासा हुआ है. भिखारियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, इस गिरोह में 8 पुलिसकर्मी भी मदद कर रहे थे, उन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया है.
पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) से अब भिखारियों (Beggars) को पकड़ा जाएगा. इसके लिए पाकिस्तान में एंटी बैगिंग स्क्वैड (anti-beggary squad) बनाया गया है. यह जानकारी पाकिस्तान की संसद (National Assembly) में दी गई. खास बात ये है कि इस स्क्वैड को सहायक अधीक्षक पुलिस (एएसपी) ( Assistant Superintendent Police) लीड करेंगे.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










