
पेरेंट्स, पुलिस और चश्मदीद… गाजियाबाद में एक साथ तीन बहनों की खुदकुशी का पूरा सच!
AajTak
गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की एक साथ मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. कोरियन ऑनलाइन गेम की लत को इस सामूहिक आत्महत्या का जिम्मेदार माना गया. लेकिन सुसाइड नोट में लिखी गईं बातों ने कहानी का रुख मोड़ दिया है. पढ़ें इस खौफनाक कांड की पूरी कहानी.
Ghaziabad Three Sisters Suicide: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में बुधवार देर रात एक ऊंची इमारत से तीन नाबालिग बहनों ने एक साथ मौत की छलांग लगा दी. रात करीब 2:30 बजे जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, तभी अचानक तेज आवाजों ने सन्नाटे को चीखों में बदल दिया. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि तीन मासूम लड़कियां की जिंदगी एक झटके में खत्म हो जाएंगी. यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. अब सवाल है कि आखिर लड़कियों ने ऐसा क्यों किया?
कौन थीं वो तीन बहनें? मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के रूप में हुई है. तीनों सगी बहनें थीं और अपने पिता चेतन कुमार के साथ भारत सिटी के B-1 टावर, फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं. तीनों नाबालिग थीं और पढ़ाई के साथ-साथ मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में काफी समय से डूबी हुई थीं. परिवार में इनके अलावा अन्य भाई-बहन भी हैं, लेकिन इन तीनों का आपसी लगाव सबसे ज्यादा बताया जाता है.
कैसे हुआ हादसा? प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें देर रात एक साथ नौवीं मंजिल की बालकनी तक पहुंचीं. वहां उन्होंने रेलिंग पार करने के लिए दो-स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया. इसके बाद एक-एक कर तीनों ने नीचे छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि इस दौरान घर के अन्य सदस्य गहरी नींद में थे और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी. कुछ ही सेकेंड में तीनों बच्चियां नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरीं और उनकी मौत हो गई.
चीखों से गूंज उठा इलाका जब बच्चियों के गिरने की तेज आवाज आई, तो आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सामने का मंजर डराने वाला था. जमीन पर तीनों बहनें खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं. हर तरफ खून बिखरा था. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लड़कियों के परिजनों को भी सूचना मिल गई. पूरे सोसायटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था. परिवार में चीख-पुकार मच गई थी. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.
पुलिस की एंट्री सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चियों को एंबुलेंस से लोनी के 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई.
ACP ने क्या बताया? इलाके के एसीपी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रात करीब 2:15 बजे पीआरवी के जरिए सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया कि भारत सिटी के टावर B-1 के फ्लैट 907 की नौवीं मंजिल से तीन बच्चियां कूद गई हैं. मौके पर पहुंचने पर पुष्टि हुई कि तीनों की मौत गिरने से हुई है. पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











