
पेरेंट्स के हत्यारे दो भाई जेल से आएंगे बाहर! मर्डर के 35 साल बाद सजा पर क्यों छिड़ी जंग?
AajTak
नेटफ्लिक्स की सीरीज Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story दरअसल अमेरिकी के इन्हीं दो भाइयों लायल और एरिक मेनेंडेज की है, जिसमें दिखाया गया है कि दोनों भाइयों ने आखिर किन हालातों में अपने माता-पिता की हत्या की.
अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में 1989 में अपने रईस मां-बाप की हत्या के दोषी दो भाई 35 सालों से जेल में बंद है. उम्रकैद की सजा काट रहे इन भाइयों को इन सालों में एक दिन की पैरोल भी नहीं मिली. लेकिन इस महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक सीरीज के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.
नेटफ्लिक्स की सीरीज Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story दरअसल अमेरिकी के इन्हीं दो भाइयों लायल और एरिक मेनेंडेज की कहानी है, जिसमें दिखाया गया है कि दोनों भाइयों ने आखिर किन हालातों में अपने माता-पिता की हत्या की. हालांकि, दोनों ने पैसों के लिए हत्या करने की बात कबूल नहीं की है. लायल और एरिक का कहना है कि उनके पिता बचपन से उनका यौन शोषण करते थे, जिसकी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया था.
लेकिन इस सीरीज के बाद अब दोनों की रिहाई की भी मांग की जा रही है. ऐसे में अभियोजकों ने दोनों भाइयों की सजा पर अदालत से एक बार फिर से गौर करने की अपील की है.
नेटफ्लिक्स सीरीज से दोनों भाइयों के लिए उमड़ी हमदर्दी!
लॉस एंजेलिस काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जॉर्ज गैस्कॉन ने बताया कि वे दोनों भाइयों की सजा को घटाने की भी सिफारिश करने जा रहे हैं क्योंकि अपराध के समय इनकी उम्र 26 साल से कम थी. ऐसे में इन्हें तुरंत पैरोल मिलने में मदद मिलेगी. इस पर जज को फैसला करने होगा और स्टेट पैरोल बोर्ड की भी रजामंदी इस पर लेनी होगी. इस संबंध में याचिका दायर कर दी गई है और इस अगले महीने इस पर सुनवाई हो सकती है.
इस सीरीज में दोनों भाइयों की आपबीती को विस्तार से दिखाया गया है कि किस तरह से उनके पिता दोनों भाइयों का बचपन से शोषण करते थे. हालांकि, इस दावे की भी पुष्टि नहीं की गई है. कई लोगों का मानना है कि 1989 में जिस समय यह अपराध किया गया था, उस समय दुनिया लड़कों के यौन शोषण जैसी घटनाओं पर यकीन नहीं करती थी. कोई ये मानने को तैयार ही नहीं था कि लड़कों का भी यौन शोषण किया जा सकता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











