
पेरिसः मोनालिसा की पेंटिंग पर युवक ने फेंका केक, बुजुर्ग महिला के वेश में व्हीलचेयर पर आया था आरोपी
AajTak
पेरिस के लौवर म्यूजियम में एक व्यक्ति ने रहस्यमयी मुस्कान वाली मोनालिसा की पेंटिंग को क्षति पहुंचाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि वह शख्स बुजुर्ग महिला के वेश में आया था.
दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग मोनालिसा पर एक व्यक्ति ने केक फेंक दिया. ये घटना पेरिस के लौवर म्यूजियम में हुई. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बुजुर्ग महिला के वेश में म्यूजिमय में दाखिल हुआ था. व्यक्ति व्हीलचेयर पर आया था. फिर वह पेंटिंग की ओर बढ़ा और पेंटिंग की सेफ्टी के लिए लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास पर केक फेंक दिया. इतना ही नहीं, शख्स ने फर्श पर गुलाब भी फेंके.
बूढ़ी महिला के वेश में घुसे व्यक्ति ने पेंटिंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वह पेंटिंग की सुरक्षा में लगे बुलेटप्रूफ ग्लास की वजह से ऐसा कर नहीं पाया. जानकारी के मुताबिक यह हरकत करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पेंटिंग पर हमले का वीडिया वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि शख्स ऐसा करने के बाद कह रहा है कि इस धरती के बारे में भी सोचो, कुछ लोग इस धरती को भी ऐसे ही नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.
इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई. इस आदमी को पकड़ लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति व्हीलचेयर पर आया था. वह उठा और पेंटिंग की ओर बढ़ गया. डिस्प्ले ग्लास को तोड़ने में असफल होने के बाद उसने पेंटिंग पर केक लगा दिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









