
पेपर लीक होने के बाद सेना की परीक्षा रद्द , ज्वाइंट ऑपरेशन में रिक्रूटमेंट रैकेट का भंडाफोड़
AajTak
सेना ने जनरल ड्यूटी अधिकारी के लिए पूरे भारत में होने जा रही इस नियुक्ति की परीक्षा को रद्द कर दिया है. अधिकारियों ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि ऐसा पेपर लीक पाए जाने की खबर मिलने के बाद हुआ है.
पुणे की स्थानीय पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आर्मी रिक्रूटमेंट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. बारामती परीक्षा सेंटर, जहां पर लिखित परीक्षा चल रही थी, वहां से कुछ लोग गिरफ्तार किए गए हैं. मिलिट्री इंटेलिजेंस के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए होने वाली परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. 28 फरवरी को पूरे भारत के 6 जोन के 18 सेंटर पर लिखित परीक्षा का आयोजन होना था. एक साल में चार बार इस तरह के भर्ती एग्जाम का आयोजन होता है. सेना ने जनरल ड्यूटी अधिकारी के लिए पूरे भारत में होने जा रही इस नियुक्ति की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. अधिकारियों ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि ऐसा पेपर लीक पाए जाने की खबर मिलने के बाद हुआ है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









