
पेपर लीक हुआ, या हुई नकल तो आएगी शामत...REET परीक्षा को लेकर सीएम गहलोत की हिदायत
AajTak
गहलोत ने सभी अभ्यर्थियों को रीट परीक्षा में शामिल होने के लिए फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया. उन्होंने आदेश दिया कि रोडवेज बसों के अलावा निजी बसों की व्यवस्था कर अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाए. साथ ही पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी और नकल जैसे मामलों में संलिप्त कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाए.
राजस्थान टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (REET) को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक अच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में हिदायत दी है कि परीक्षा को लेकर इंतजामों में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होने कहा, पेपर लीक और नकल हुई, तो इसमें संलिप्त सरकारी कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया जाएगा. साथ ही स्कूल के संचालक की भूमिका सामने आने पर स्कूल की मान्यता स्थाई तौर पर रद्द कर दी जाएगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











