
पेपर के बदले मांगे 500 रुपये, 150 में से 147 सवाल सेम... यूपी पुलिस पेपर लीक के दावे पर सबसे बड़ा खुलासा
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को जो परीक्षा हुई थी, उसका पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. छात्रों ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दावा किया है कि पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था. अनुमान है कि 18 फरवरी को हुई परीक्षा में 45 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए. ये एशिया में पुलिस भर्ती की सबसे बड़ी परीक्षा थी.
उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोप को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के बाद अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भार्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अभ्यर्थियों से पेपर लीक पर सबूत के साथ आपत्तियां मांगी हैं.
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को जो परीक्षा हुई थी, उसका पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. छात्रों ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दावा किया है कि पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था. अनुमान है कि 18 फरवरी को हुई परीक्षा में 45 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए. ये एशिया में पुलिस भर्ती की सबसे बड़ी परीक्षा थी.
प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों से मेल आईडी पर वह सभी सबूत मांगे हैं, जिसके आधार पर अभ्यर्थी कह रहे हैं कि बोर्ड के द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में पेपर लीक हुआ है. बोर्ड ने कहा है कि पुलिस परीक्षा देने वाले जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि पेपर पहले ही लीक हो गया था, वह board@uppbpb.gov.in पर सबूतों सहित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वह कौन से तर्क हैं, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को अंदेशा है कि भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है? दरअसल, अभ्यर्थियों ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर बने एक ग्रुप के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पेपर लीक का दावा किया है. इस ग्रुप का नाम है 'अरुण सर रीजनिंग'. इसी ग्रुप में 18 फरवरी को सुबह 9:16 मिनट पर पेपर लीक होने का दावा किया गया था. ये स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है.
जानें कौन हैं अरुण सर
अब सवाल उठता है कि ये अरुण सर कौन हैं, तो बता दें कि अरुण सर यानी अरुण कुमार पेशे से एक शिक्षक हैं और यूट्यूब के जरिए छात्रों को पढ़ाते हैं. आजतक ने अपने खास शो 'ब्लैक एंड व्हाइट' में इन्हीं अरुण कुमार से वायरल पेपर के दावे को लेकर खास बातचीत की. इसमें अरुण कुमार ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 8:57 मेरे पास एक छात्र का PDF आया, उसने कहा कि ये पेपर वही है जो अभी मॉर्निंग शिफ्ट में चल रहा है. इस पर मैंने दावा किया था कि मैं इस बात की पुष्टि नहीं करता और इस बात का सच पेपर होने के बाद पता लगेगा. संयोग से ये पेपर मॉर्निंग शिफ्ट का नहीं था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






