
पेट्रोल के दाम बढ़े, तो बॉस ने दिखाई गजब की दरियादिली, स्टाफ पर लुटाए 71 लाख रुपए!
AajTak
पेट्रोल के बढ़ते दाम और रोजाना के खर्चों में हो रहे इजाफे से स्टाफ को राहत देने के लिए एक बॉस ने बड़ा ऐलान कर दिया. जिससे खुश होकर सभी कर्मचारियों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया.
एक कंपनी के बॉस ने अपने सभी स्टाफ को करीब 83-83 हजार रुपए का बोनस दिया है, ताकि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से उनके रोजाना के खर्चों पर बुरा असर ना हो. बॉस के इस ऐलान के बाद सभी स्टाफ ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया.
मामला ब्रिटेन के स्टोक शहर का है. यहां एक एलेक्ट्रिक मोटर रिपेयर शॉप के बॉस मैट फ्लेचर ने कहा कि पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों से हो रही परेशानी से वह अपने स्टाफ की मदद करना चाहता था.
StokeonTrentLive से बातचीत में मैट ने कहा- हमलोग अच्छे कंडिशन में हैं. पिछले दो सालों में कंपनी की ग्रोथ अच्छी हुई है. सभी ने बहुत मेहनत किया है. तेल और गैस की बढ़ती कीमतो का तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं. लेकिन इससे निपटने में हम अपने स्टाफ की मदद कर सकते हैं.
मैट ने बताया कि स्टाफ के लोग स्किल से जुड़ा काम करते हैं इसलिए सबको अच्छी सैलरी दी जाती है. लेकिन मैनेजमेंट सभी कर्मचारियों को अप्रिशिएट करना चाहती थी और महंगाई से निपटने में उन लोगों की मदद करना चाहती थी.
मैट ने कहा- जब हमने बोनस की जानकारी स्टाफ को दी तब वे लोग शांत थे, इसके बाद उन्होंने हमें स्टैंडिंग ओवेशन दिया. हम उन्हें अच्छी सैलेरी देते हैं. लेकिन ये पहली बार है जब हमने अपने कर्मचारियों को ऐसा बोनस दिया है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











