पेट्रोल का रेट बढ़ते ही युवक ने गैरेज में खड़ी कर दी बुलेट, खरीद लिया घोड़ा
AajTak
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान युवक ने अपनी बाइक को घर के गैरेज में खड़ी कर घोड़ा खरीद लिया. अब वो इधर-उधर जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं साथ ही युवाओं को हॉर्स राइडिंग सिखा रहे हैं.
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है. इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस परेशानी से निजात पाने के लिए हुगली के एक युवक ने रोजमर्रा के काम के लिए घोड़ा खरीद लिया. 29 साल के आलोक कुमार का कहना है कि वो अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने में असमर्थ थे. इसलिए उन्होंने घोड़ा खरीदा. अब वो अपनी घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












