
पेजर, वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल और लैपटॉप में ब्लास्ट... धमाकों के बाद हिज्बुल्लाह के लड़ाके हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तलाश रहे
AajTak
हिज्बुल्लाह दरअसल इजरायल के साथ बीते 11 महीनों से जंग जैसी स्थिति में है. इजरायल गाजापट्टी में हमास के सहयोगी हिज्बुल्लाह से जंग लड़ रहा है. पिछले साल सात अक्तूबर के हमले के बाद से हिज्बुल्लाह लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन दाग रहा है, जिस वजह से इजरायल लेबनान को निशाना बना रहा है.
लेबनान में इस समय भारी दहशत का माहौल है. पिछले दो दिनों में यहां जमकर तबाही हुई है. पेजर फटने से लेकर शुरू हुआ कोहराम वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल, फिंगरप्रिंट डिवाइसों और रेडियो में ब्लास्ट होने तक जारी है. यहां लोगों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को लेकर डर बना हुआ है. आलम ये है कि लोग इसका इस्तेमाल करने से कतराने लगे हैं.
इजरायली सेना और मोसाद को चकमा देने के लिए लेबनान का चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल नहीं कर रहा था. हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह ने अपने लड़ाकों और समर्थकों को सख्त हिदायत दी थी कि वे बातचीत के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करे. यही वजह थे कि वहां हिज्बुल्लाह समर्थक बातचीत के लिए पेजर्स और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन हमलों के बाद स्थिति बदलती नजर आ रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो दिनों से लेबनान में हो रहे इन धमाकों की वजह से हिज्बुल्लाह समर्थक पेजर्स और वॉकी-टॉकी के इस्तेमाल से कतरा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इन्होंने पेजर्स और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है. घरों से इस तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को हटाया जा रहा है. हिज्बुल्लाह समर्थकों ने अपने परिवार की पहुंच से भी इन्हें दूर कर दिया है. इतना ही नहीं, ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई है, जिनमें कहा गया है कि घरों और इमारतों पर लगे सोलर पैनल हटा दिए गए हैं. हैंड-हेल्ड रेडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों का भी इस्तेमाल बंद कर दिया गया है.
लेबनान में स्थिति ऐसी बन गई है कि हिज्बुल्लाह के लड़ाके इस्तेमाल किए जाने वाले और इस्तेमाल नहीं किए जाने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की जांच में जुट गए हैं. सिलसिलेवार तरीके से इन डिवाइसों से जुड़े खतरों पर गौर किया जा रहा है.
इस बीच सीआईए के पूर्व अधिकारी रॉबर्ट बेयर ने सीएनएन को बताया कि लेबनान में धड़ाधड़ हो रहे ब्लास्ट से पता चलता है कि इजरायल एक तरह से हिज्बुल्लाह की स्पलाई चेन से छेड़छाड़ कर सकता है और ऐसा करना किसी के लिए भी आसान नहीं है.
क्या है इजरायल और हिज्बुल्लाह की दुश्मनी की वजह?

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






