
पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए SC बनाएगा एक्सपर्ट कमेटी, जल्द हो सकता है ऐलान
AajTak
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा. जल्द ही इसके सदस्यों का ऐलान किया जा सकता है, सुप्रीम कोर्ट विस्तृत आदेश जारी करेगा.
Pegasus Snooping Case: पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट एक्सपर्ट्स की कमेटी का गठन करेगा. गुरुवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एनवी. रमना ने इस बात का ज़िक्र किया है. ये कमेटी कैसी होगी और जांच किस तरह आगे बढ़ेगी, इसपर अगले हफ्ते विस्तृत आदेश आ सकता है. चीफ जस्टिस ने सुनवाई के दौरान अदालत में कहा कि कमेटी का हिस्सा बनने के लिए कुछ एक्सपर्ट्स से संपर्क किया गया है, लेकिन उनमें से कई एक्सपर्ट्स निजी दिक्कतों के कारण इसका हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं. चीफ जस्टिस एनवी. रमना ने अदालत में वकील सीयू सिंह को कहा कि सुप्रीम कोर्ट इसी हफ्ते पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन करना चाहती है. जिन लोगों को इस कमेटी में शामिल किया जाना है, उनमें से कुछ ने शामिल होने से इनकार किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











