
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट, अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप
AajTak
सीजेएम कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी कर न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए हैं. लखनऊ पुलिस ने धनंजय धनंजय सिंह को आईपीसी 302, 307 समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया है.
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ लखनऊ के सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. धनंजय सिंह पर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है. लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की 6 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस की जांच में दावा किया गया था कि पूर्व सांसद ने शूटरों की मदद की थी. वहीं, वारदात के मुख्य शूटर गिरधारी विश्वकर्मा को पिछले रविवार को ही पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











