
पूर्व जापानी पीएम की पत्नी से मिल कैमरे पर इमोशनल हुए राष्ट्रपति पुतिन, मॉस्को घूमने के लिए ऑफर की अपनी कार; Video
AajTak
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे रूस दौरे पर पहुंची हैं जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है. 2022 में शिंजो आबे की हत्या के बाद अकी आबे का यह पहला रूस दौरा है जहां उनका स्वागत बड़े ही गर्मजोशी से किया गया.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे के साथ मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक अलग ही चेहरा सामने आया है जिसमें वो बेहद भावुक नजर आ रहे हैं. राष्ट्रपति पुतिन के अच्छे दोस्त शिंजो आबे की जुलाई 2022 में चुनावी भाषण के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पति की हत्या के बाद अकी आबे पहली बार रूस अकेले पहुंची जहां अपने पति को याद कर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने उनके आंसू नहीं रुक रहे थे.
पुतिन और अकी आबे की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रूसी राष्ट्रपति गुलाबी फूलों का बुके देकर उनका स्वागत कर रहे हैं. आबे से मुलाकात के दौरान पुतिन कह रहे हैं, 'मिस आबे, आपको यहां देखकर खुशी हुई. मुझे याद है, आपके पति जब भी रूस के आधिकारिक दौरे पर आते थे, आप उनके साथ होती थीं. 2019 में हुई हमारी मुलाकात मुझे याद है.'
शिंजो आबे को याद करते हुए पुतिन ने आगे कहा, 'रूस और जापान के रिश्तों को आगे ले जाने में आपके पति ने बहुत योगदान दिया. और मेरे उनके साथ बेहद अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते थे. उनके बुलावे पर जापान यात्रा की मेरी यादें भी हैं. मैंने देखा कि वो रूस-जापान सहयोग को पूरी तरह बहाल करने के लिए तत्पर थे और उन्होंने इसके लिए बहुत कुछ किया भी. उनके कुछ हद तक अपने परिवार के रिवाज को आगे बढ़ाया क्योंकि उनके पिता भी जब 1980 के दशक में विदेश मंत्री थे तब रूस-जापान रिश्तों से वो यही चाहते थे.'
पुतिन ने रुंधे गले से आगे कहा कि 'एक आतंकवादी कृत्य ने उनके जीवन को छोटा कर दिया लेकिन उनकी याद, उनके काम रूस में संरक्षित हैं और मैं आपको यहां देखकर खुश हूं.'
जब राष्ट्रपति पुतिन बोल रहे थे तब अकी आबे अपने पति की याद में लगातार रोती दिखीं. शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री थे. 8 जुलाई 2022 को वो जापान के नारा शहर में चुनावी भाषण दे रहे थे. तभी एक शख्स ने उन्हें गोली मार दी. आबे को दो गोलियां लगीं और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था.
आबे की पत्नी को पुतिन ने ऑफर की अपनी कार

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









