
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, गंभीर बीमारी हड्डियों तक फैली
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है, जो उनकी हड्डियों तक फैल गया है. यह जानकारी उनके कार्यालय ने दी है. बाइडेन का परिवार अब उनके इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहा है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर के एक गंभीर रूप से पीड़ित पाए गए हैं, जो अब हड्डियों तक फैल चुका है. रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. 82 वर्षीय बाइडेन को शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली, जब उन्होंने मूत्र संबंधी लक्षणों की शिकायत की थी. उनके परिवार और डॉक्टर इस समय संभावित इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.
बाइडेन के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "हालांकि यह बीमारी का अधिक आक्रामक रूप है, लेकिन यह हार्मोन-संवेदनशील प्रतीत हो रहा है, जिससे इसका प्रभावी इलाज संभव है." विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में हार्मोन थेरेपी, कीमोथेरेपी और कुछ मामलों में हड्डी लक्षित उपचार प्रभावशाली साबित हो सकते हैं.
इसी हफ्ते हुई थी जांच इस सप्ताह की शुरुआत में मूत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं के बाद जो बाइडेन ने डॉक्टर से परामर्श लिया था. नियमित चिकित्सकीय जांच के दौरान उनके प्रोस्टेट में एक छोटी सी गांठ पाई गई, जिसके बाद आगे की जांच की गई. शुक्रवार को डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर है, और कैंसर की कोशिकाएं अब उनकी हड्डियों तक फैल चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: क्या होता है ऑटोपेन, जिसे लेकर अमेरिका में बवाल! क्या बाइडेन इससे करते थे साइन?
उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "हालांकि यह बीमारी का एक अधिक आक्रामक रूप है, लेकिन कैंसर हार्मोन-संवेदनशील प्रतीत होती है, जिससे इसके प्रभावी नियंत्रण की संभावनाएं बनी हुई हैं. राष्ट्रपति और उनका परिवार अपने चिकित्सकों के साथ मिलकर उपचार के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं."
ट्रंप का पोस्ट बाइडेन की बीमारी को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. उन्होंने कहा, 'मेलानिया और मैं जो बाइडेन के हालिया मेडिकल कंडीशन के बारे में सुनकर दुखी हैं. हमारी शुभकामनाएं जिल (ट्रंप की पत्नी) परिवार के साथ हैं. हम बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









