
पूर्वोत्तर की जंग में बीजेपी-कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के लिए क्या है दांव पर
AajTak
पूर्वोत्तर के त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. पूर्वोत्तर की जंग में बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टियों की भी साख दांव पर लगी है. पूर्वोत्तर के चुनावी नतीजे 2023 में होने वाले बाकी राज्यों के चुनाव के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी सियासी प्रभाव डालेगा. ऐसे में देखना है कि पूर्वोत्तर का किला कौन फतह करता है?
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव ऐलान के साथ सियासी तपिश बढ़ गई है. त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. त्रिपुरा में 16 फरवरी और बाकी दोनों राज्यों में 27 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 2 मार्च को आएंगे. पूर्वात्तर की जंग बीजेपी और कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस चुनाव के नतीजे 2023 में होने वाले चुनाव के भविष्य की सियासत को तय करने वाले हैं. इसीलिए मिशन-2024 का सेमीफाइल माना जा रहा है. इसीलिए बीजेपी और कांग्रेस के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है? त्रिपुरा में बीजेपी अपने दम पर सरकार में है तो मेघालय और नगालैंड में सहयोगी के तौर पर सरकार में शामिल हैं. 2014 के बाद से बीजेपी पूर्वोत्तर में सबसे बड़ी सियासी ताकत के रूप में उभरी है. ऐसे में बीजेपी के सामने पूर्वोत्तर में अपने सियासी वर्चस्व को बचाए रखने की चुनौती है तो कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में वापसी के लिए बेताब है. हालांकि. कांग्रेस के लिए अपने राजनीतिक अस्तित्व बचाने-बढ़ाने की चुनौती इन चुनावों में रहेगी.
त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में कांग्रेस का संगठन कमजोर हुआ है और उसकी जगह टीएमसी जैसे दलों ने तेजी से अपना पसार रही है. ममता बनर्जी का पूरा फोकस पूर्वोत्तर के राज्यों में कांग्रेस का विकल्प बनने की है, जिसके लिए उन्होंने अपना पूरा फोकस केंद्रित कर रखा है. इसके चलते ही कांग्रेस ने त्रिपुरा में लेफ्ट पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है, क्योंकि उसके साथ-साथ लेफ्ट के लिए भी टीएमसी एक बड़ी चुनौती बन गई है. त्रिपुरा का मुकाबला त्रिकोणीय बन रहा है, जिसमें बीजेपी, टीएमसी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के बीच होगा.
2023 में 9 राज्यों में चुनावी जंग
बता दें कि साल 2023 में जिन नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें तीन राज्यों में बीजेपी की अपने दम पर सरकार है, जबकि तीन राज्यों में वह सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रही है. बीजेपी त्रिपुरा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में अपने दम पर सत्ता में है जबकि मेघालय में एनपीपी और नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार में सहयोगी दल के रूप में शामिल हैं.
कांग्रेस अपने दम पर सिर्फ दो राज्यों में छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता में है जबकि पांच साल पहले 2018 में चुनाव हुए तो चार राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही थी, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश ऑपरेशन लोट्स के जरिए कांग्रेस के हाथों से छीन लिया था. तेलंगाना में केसीआर सत्ता पर काबिज हैं. ऐसे में पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों के चुनावी नतीजों का आगामी चुनाव पर भी प्रभाव पड़ेगा, जिसके चलते बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ क्षेत्रीय दल भी पूरी ताकत झोंक दी है.
त्रिपुरा की चुनावी जंग अहम त्रिपुरा विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए जितना अहम है, उससे कम कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के लिए नहीं है. 2018 के चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राज्य में दशकों से जारी वाम मोर्चा के शासन का अंत किया था. इस राज्य में पार्टी ने शून्य सीट से बहुमत हासिल करने और मत प्रतिशत में 41 फीसदी बढ़ोतरी का कीर्तिमान बनाया था. बीजेपी अपनी सत्ता को एक बार फिर से बचाए रखने की कवायद में जुटी है, जिसके लिए मुख्यमंत्री का चेहरा भी पिछले साल बदल दिया है ताकि सत्ता विरोधी लहर को मात दिया जा सके.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



