
'पूर्वांचली समाज की नागरिकता छीनी जा रही...', वोटर लिस्ट से नाम कटवाने को लेकर केजरीवाल का बीजेपी पर वार
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सियासत गर्म है. संजय सिंह ने यह मुद्दा संसद में उठाया था. अब अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में फरवरी के पहले पखवाड़े तक विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव कार्यक्रम का ऐलान अभी बाकी है लेकिन सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर सियासत ने जोर पकड़ लिया है. दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संसद में मतदाताओं के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया था. अब पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की सोची समझी साजिश के तहत पूर्वांचल समाज के लोगों के नाम वोटर लिस्ट कटवा कर सुविधा और नागरिकता छीनी जा रही है. उन्होंने कहा कि ये साजिश इसलिए की जा रही है क्योंकि पूर्वांचली समाज आम आदमी पार्टी को वोट करता है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने को पूर्वांचली समाज के खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.
यह भी पढ़ें: 'केवल 3 घंटे के लिए ED-CBI दे दो, सबको जेल भेज दूंगा', राज्यसभा में गरजे संजय सिंह, जोरदार हंगामा
उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी संसद में दिए बयान को लेकर हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों की तुलना रोहिंग्या, बांग्लादेशी और घुसपैठियों से की. दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब बीजेपी को जवाब देगा. उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार से आए हुए लोग जो 30-40 साल से दिल्ली में रह रहे हैं, उनकी तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से की जा रही है. गौरतलब है कि संजय सिंह तुगलकाबाद का जिक्र करते हुए राज्यसभा में वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में CM कैंडिडेट घोषित किए बगैर उतरने की तैयारी में क्यों है BJP? फैसले के पीछे क्या
संविधान पर चर्चा के दौरान संजय सिंह के यह मुद्दा उठाने पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा था कि जो मुद्दा ये उठा रहे हैं, इसका प्रावधान भी उसी संविधान में है. देखना होगा कि जिनके नाम हटाए जा रहे हैं, वे कहीं रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए तो नहीं. जेपी नड्डा के इस बयान से भड़के संजय सिंह ने सदन में कुछ मतदाताओं के नाम गिनाते हुए उन्हें आड़ेहाथों लिया था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










