
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, किराए के घर पर कब्जा करने का आरोप, 31 साल पुराना है मामला
AajTak
पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. किराये के घर पर कब्जा करने से जुड़े 31 साल पुराने मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है.
बिहार की सियासत में शुक्रवार रात जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष एक पुराने मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 1995 में पटना के एक घर पर कब्जा कर लिया था, जिसमें वह किराये पर रहने गए थे. पप्पू यादव ने इस किराये के घर में पहले अपना दफ्तर खोला, फिर उस पर कब्जा कर लिया. इसे लेकर उनके खिलाफ मकान मालिक ने एफआईआर दर्ज कराई थी.
अदालत ने पप्पू यादव को कई बार समन जारी किया, लेकिन वह सुनवाई के लिए पेश नहीं हुए. इसके बाद अदालत ने दो दिन पहले उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. पटना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव को शुक्रवार आधी रात गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई है. उन्हें आज की रात पुलिस सेल में गुजारनी होगी और शनिवार सुबह कोर्ट में उनकी पेशी होगी.
वहीं इस मामले में गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने कहा, 'मेरे साथ क्या होगा पता नहीं.' इससे पहले आजतक से बातचीत में पूर्णिया सांसद ने कहा कि NEET छात्रा की लड़ाई लड़ने के लिए बिहार की सरकार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी उनको धमका रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा कि फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन झुकने वाला नहीं हूं. 'आजतक' से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उनकी हत्या कराना चाहते हैं.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सादी वर्दी पुलिस वाले आए और सीधे धमकाने लगे. पप्पू यादव ने कहा कि हमें लगा कोई मुझे मारने आया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चार बजे खत्म हुई और उसके बाद कोर्ट के आदेश के सम्मान में हम सीधे पटना आ गए. मामले पर सफाई देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 35 साल पुराने मामले में बेल टूट गई थी, कोर्ट आने को कहा था तो हम पटना आ गए. उन्होंने कहा कि सिविल वर्दी में पुलिस वाले आए और हमें लगा कि गोली चल जाएगी. पप्पू यादव ने कहा कि मरना पसंद करेंगे, लेकिन सच के रास्ते से थोड़ा भी नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा सम्राट चौधरी पर अपराधी नहीं पकड़े जा रहे हैं और पप्पू यादव को मरवाने की साजिश रच रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'बिहार में कांग्रेस को RJD से अलग होना ही होगा', राहुल गांधी के सामने खुलकर बोले पप्पू यादव
31 साल पुराना है मामला

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










