
पूरे यूक्रेन में हवाई अलर्ट जारी, रूस के मिसाइल हमले में 13 की मौत, 89 घायल
AajTak
यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर ज़ापोरीज़्ज़िया में रविवार को रूसी सैनिकों ने मिसाइल से अटैक किया. ये अटैक अपार्टमेंट ब्लॉक और आवासीय इलाके पर किया. जानकारी के मुताबिक यूक्रेन में एयर अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी से जंग जारी है. रूस के हमलों से यूक्रेन के कई शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर ज़ापोरीज़्ज़िया में रविवार को रूसी सैनिकों ने मिसाइल से अटैक किया. ये अटैक अपार्टमेंट ब्लॉक और आवासीय इलाके पर किया. जानकारी के मुताबिक यूक्रेन में एयर अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
एजेंसी के मुताबिक ज़ापोरीज़्ज़िया में हुए मिसाइल अटैक में 13 लोगों की मौत हो गई है. करीब 89 अन्य घायल हो गए हैं. रविवार को ज़ापोरिज्जिया पर किया गया हमला पिछले तीन दिनों में इस तरह का दूसरा बड़ा अटैक है.
एजेंसी के अनुसार रूसी विमान ने कम से कम 12 मिसाइलें दागीं. इस दौरान 9 मंजिला अपार्टमेंट को टारगेट किया गया. हमले में हाइराइज अपार्टमेंट तबाह हो गया. इसके साथ ही 5 आवासीय भवनों को भी निशाना बनाया गया था.
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सैनिकों के इस हमले में 13 लोग मारे गए हैं, 89 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें 60 घायल अस्पताल में भर्ती हैं. घायलों में 11 बच्चे भी शामिल हैं.
शनिवार को रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला कर्च स्ट्रेट ब्रिज धू-धू कर जल उठा ता. ये रूस को जोड़ने वाला सबसे खास पुल है. यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच क्रीमिया में मौजूद रूसी सैनिकों के लिए ये पुल बेहद महत्वपूर्ण था. पुल से गुजरती एक कार्गो ट्रेन में आग लगने के बाद पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया गया. जलती हुई ट्रेन के पास पुल की दोनों सड़क लेन, पूर्वी और पश्चिमी, पानी में धंस गई है.
पुल के क्षतिग्रस्त होने के एक दिन बाद रेल सेवाएं और आंशिक सड़क यातायात फिर से शुरू हो गया, जो दक्षिणी यूक्रेन में जूझ रहे मास्को की सेना के लिए एक प्रमुख आपूर्ति मार्ग है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









