
पूरे एक महीने एक्टिव रहेगी SIM, रोज मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स, ये हैं Airtel के प्लान्स
AajTak
Airtel One Month Validity Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनियों ने पोर्टफोलियो में हाल-फिलहाल एक महीने की वैलिडिटी वाला रिचार्ज जुड़ गया है. एयरटेल भी ऐसे दो रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है, जिसमें एक महीने की वैलिडिटी मिलती है. इन प्लान्स में यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. आइए जानते हैं रिचार्ज प्लान्स की डिटेल्स.
रिचार्ज प्लान्स में एक बड़ा बदलाव चुपके से हुआ और अब हम सभी को उसकी आदत हो चुकी है. बात हो रही है वैलिडिटी की, जिसे टेलीकॉम कंपनियों ने बड़ी ही चालाकी से कम कर दिया. सस्ते रिचार्ज के नाम पर कब एक महीने की वैलिडिटी 28 दिन और फिर 24 व 21 दिनों में बदल गई, किसी को पता नहीं चला.
भले ही कंज्यूमर्स के लिए कंपनियों ने इसे आम कर दिया हो, लेकिन TRAI की नजर इस पर बनी रही. यही वजह है कि TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों से ऐसे प्लान्स लॉन्च करने के लिए कहा, जो एक महीने की वैलिडिटी से साथ आते हों.
ट्राई के आदेश के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने ऐसा किया भी. Airtel की बात करें तो कंपनी के पोर्टफोलियो में दो ऐसे प्रीपेड प्लान हैं, जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं.
दोनों ही रिचार्ज प्लान्स में कंज्यूमर्स को पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलती है. दोनों अलग-अलग डेटा बेनिफिट्स के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल्स.
ये कंपनी का एक महीने की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है. इस प्लान में कंज्यूमर्स को एक महीने की वैलिडिटी मिलती है. इसमें यूजर्स को 99 रुपये का टॉकटाइम, 200MB डेटा मिलता है.
सब्सक्राइबर्स को 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के रेट से लोकल और STD कॉल्स मिलेंगी. वहीं लोकल SMS एक रुपये के रेट से और STD SMS 1.5 रुपये के रेट से मिलेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












