
‘पूरी जांच से पहले कैप्टन को दोष देना बिल्कुल गलत...’ एअर इंडिया हादसे पर WSJ की रिपोर्ट से भड़की पायलट यूनियन
AajTak
एक पायलट संगठन ने एअर इंडिया विमान हादसे के लिए पायलटों को दोषी ठहराने को
एअर इंडिया विमान हादस के मामले में अमेरिकी जांच रिपोर्ट आने के बाद विवाद तेज हो गया है. एक पायलट संगठन ने पायलट को दोषी ठहराने को 'जल्दबाज़ी और गैर-जिम्मेदाराना' करार दिया है.
यह बयान तब सामने आया है जब एक नई अमेरिकी रिपोर्ट में कॉकपिट रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि कैप्टन ने इंजनों में फ्यूल की सप्लाई को बंद कर दिया था, जिसकी वजह से हादसा हुआ.
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डिंग से यह जानकारी मिली कि उड़ान के दौरान कैप्टन ने इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिए थे, जिससे विमान ने काम करना बंद कर दिया और गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई.
पायलट संगठन ने किया विरोध
इस रिपोर्ट के सामने आते ही भारतीय पायलट संगठन 'फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स' (FIP) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए रिपोर्ट की भाषा, निष्कर्ष और निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: एअर इंडिया के सभी B-787 विमानों की जांच पूरी, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई खराबी

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











