
पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण... BJP को कहां कितना नफा-नुकसान? कैसे 240 पर अटक गई गाड़ी
AajTak
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 272 के जादुई आंकड़े से चूक गई है. बीते दो चुनावों में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी इस बार 240 सीटों पर अटक गई. ऐसे में समझते हैं कि बीजेपी को पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण... कहां-कितना नफा नुकसान हुआ?
2014 और 2019 में अपने बूते सत्ता में आने बीजेपी को अगर पांच साल सरकार में बने रहना है, तो उसे सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 272 का जादुई आंकड़ा छूने में नाकाम रही और 240 सीटों पर आकर उसकी गाड़ी अटक गई. हालांकि, बीजेपी दावा कर रही है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.
बीजेपी के लिए 2024 इसलिए भी झटका हैं, क्योंकि पांच साल में उसका वोट शेयर एक फीसदी से ज्यादा कम हो गया है. 2019 में बीजेपी को 37.7% वोट मिले थे. जबकि, इस बार बीजेपी को 36.6% वोट मिले हैं.
एक फीसदी के आसपास वोट शेयर कम होने से बीजेपी को 64 सीटों का नुकसान हो गया. इस बार के चुनाव में बीजेपी की केरल में एंट्री हो गई, लेकिन हिंदी पट्टी वाले राज्यों में उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.
नतीजों से पता चलता है कि दक्षिण को छोड़ दिया जाए तो पूर्व-पश्चिम और उत्तर ने बीजेपी को बहुत नुकसान पहुंचाया है. दक्षिण में भी बीजेपी सिर्फ एक सीट जीती, जबकिपूर्व-पश्चिम और उत्तर में उसकी 64 सीटें कम हो गईं.
कहां-कितना नुकसान?
- पूरब: इस क्षेत्र में बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ आते हैं. यहां की 153 सीटों में से बीजेपी 75 सीटें ही जीत सकीं. 2019 में बीजेपी ने यहां की 77 सीटें जीती थीं. पूर्व में पड़ने वाले ओडिशा में ही बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. ओडिशा में बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले इस बार 12 सीटें ज्यादा मिली हैं.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











